इलेक्शन

'पहली बार बिहार आया हूं, लगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा हूं', गोवा के CM बोले-फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सावंत ने कहा कि यह चीज कांग्रेस के समय में होती है। अभी एनडीए सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के सूत्र पर काम कर रही है। गोवा के सीएम ने कहा कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। बिहार में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

Image

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दूसरे प्रदेशों से पार्टी के नेता चुनाव प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। इसी क्रम में एनडीए का प्रचार करने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से निकलते समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'चुनाव प्रचार के दौरान मैं पहली बार बिहार आया हूं। यहां पहुंचने पर मैंने देखा कि बिहार कितना बदल गया है। यहां का एयरपोर्ट देखकर मुझे लगा कि मानो कि मैं किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा हूं।'

सावंत बोले-'वोट चोरी' कांग्रेस के समय में होती थी

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सावंत ने कहा कि यह चीज कांग्रेस के समय में होती है। अभी एनडीए सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के सूत्र पर काम कर रही है। गोवा के सीएम ने कहा कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। बिहार में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 243 सीटों के लिए मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच है। इन दिनों राजद नेता तेजस्वी प्रताप यादव 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकले हैं। कांग्रेस पिछले दिनों 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल चुकी है।

‘महिला जागृति संवाद’ का उद्घाटन

बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित ‘महिला जागृति संवाद’ का उद्घाटन करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी स्थिति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया है। कुमार ने कार्यक्रम के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बिहार ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण में एक मिसाल कायम की है। आज बिहार की महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में जबरदस्त वृद्धि इसका जीता जागता उदाहरण है।’

सीएम ने नई वेबसाइट की शुरुआत की

कुमार ने इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन किया और आयोग की नई वेबसाइट की शुरुआत की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कार्यक्रम में कहा कि स्थापना दिवस न केवल संस्था की यात्रा में एक मील का पत्थर है, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए राज्य की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘आयोग की स्थापना महिलाओं की आवाज उठाने, न्याय सुनिश्चित करने और जरूरत के समय उनके साथ खड़े होने के हमारे लोकतंत्र के संकल्प को दर्शाती है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article