इलेक्शन

Bihar Election 2025 Hot Seats Results : बिहार की हॉट सीटों का क्या रहा चुनावी रिजल्ट? किन चेहरों ने मारी बाजी

ये बड़े चेहरे एनडीए, महागठबंधन, जनसुराज सहित सभी पार्टियों में थे। बिहार चुनाव में इस बार सबसे हॉट सीट की अगर बात करें तो पहली थी राघोपुर और दूसरी मोकामा। राघोपुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में थे तो मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह का मुकाबला दूसरे बाहूबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से था।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Result of hot seats in Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आए। वैसे तो इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे महत्वपूर्ण हैं लेकिन इनमें कई सीटें ऐसी थीं जिन पर बड़े-बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। ये बड़े चेहरे एनडीए, महागठबंधन, जनसुराज सहित सभी पार्टियों में थे। बिहार चुनाव में इस बार सबसे हॉट सीट की अगर बात करें तो पहली थी राघोपुर और दूसरी मोकामा। राघोपुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में थे तो मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह का मुकाबला दूसरे बाहूबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से था। इसके अलावा छपरा से भोजपुरी सिंगर एवं कलाकार खेसारी लाल यादव चुनाव मैदान में थे यह सीट भी हॉट सीट में शुमार थीं। अलीनगर सीट से लोकगायिका मैथिली ठाकुर पर भी सभी की नजरें थीं। इसके अलावा महुवा से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में थे।

बिहार चुनाव की हॉट सीटें और उनका चुनाव परिणाम (Election Results of Bihar hot seats)

क्रम संख्यासीट उम्मीदवारताजा स्थिति
1महुआतेजप्रताप यादवहारे
2मोकामाअनंत सिंहजीते
3राघोपुरतेजस्वी यादवजीते
4अलीनगरमैथिली ठाकुरजीतीं
5लखीसरायविजय कुमार सिन्हाजीते
6काराकाटज्योति सिंहहारीं
7छपराखेसारी लाल यादवहारे
8तारापुरसम्राट चौधरीजीते
9दीघादिव्या गौतमहारीं
10कुम्हरारसंजय कुमार जीते
11दानापुररामकृपाल यादवजीते
12रघुनाथपुरओसामा शहाबजीते
13चनपटिया मनीष कश्यपहारे
14सिवानमंगल पांडेजीते
15धमदाहालेशी सिंहजीतीं

सबसे हॉट सीट राघोपुर, तेजस्वी मैदान में

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव और जनसुराज पार्टी के चंचल सिंह से है। राघोपुर सीट लालू प्रसाद यादव के परिवार और राजद का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इस सीट से लालू प्रसाद यादव 1995 और 2000 में जीते चुके हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी तीन बार राघोपुर से चुनी जाती रही हैं। 2000 के उपचुनाव में और बाद में दो विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव यहां से जीतते आए हैं।

मोकामा सीट पर अनंत सिंह ताल ठोक रहे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 243 सीटों पर आज वोटों की गिनती होने जा रही है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं, इन सबके बीच हाईप्रोफाइल मोकामा सीट पर सबकी नजर है। इस सीट पर बाहुबली के अनंत कुमार सिंह और आरजेडी की तरफ से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर जनसुराज की तरफ से पीयूष प्रियदर्शी को उतारा गया था। इस बार ये सीट और चर्चा में आ गई क्योंकि मोकामा के दबंग माने जाने वाले दुलारचंद की हत्या चुनावकाल के दौरान ही हो गई, उसी के चलते अनंत सिंह जेल में हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मोकामा सीट से कौन जीतता है।

महुआ से ताल ठोक रहे तेज प्रताप यादव

महुआ सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मुकेश कुमार रौशन, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह, जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के तेज प्रताप यादव और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के इंद्रजीत प्रधान आमने-सामने हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राजद नेता के पद से निष्कासित किए जाने के बाद महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तेज प्रताप इस सीट से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुंगेर जिले का तारापुर, 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। परंपरागत रूप से जद(यू) का गढ़ रहा तारापुर अब सीट बंटवारे के तहत भाजपा को दे दिया गया है, जो गठबंधन की रणनीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले ने ध्यान खींचा है क्योंकि इससे बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी मैदान में आ गए हैं। चौधरी ने तारापुर को अपनी पुश्तैनी सीट बताया है, जिससे यह मुकाबला राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।

लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लड़ रहे चुनाव

लखीसराय 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में हाईप्रोफोइल सीटों में शामिल है। यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का गृह क्षेत्र है। भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इस चुनाव में विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार अमरेश कुमार और जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

अलीनगर में मैथिली ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर

मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें यहां से टिकट मिला है। मैथिली का मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा और जनसुराज पार्टी के विप्लव कुमार चौधरी से है। कई वर्षों तक इस सीट पर राजद का दबदबा रहा है और उसे कोई खास चुनौती नहीं मिली, लेकिन 2020 में, वीएसआईपी ने यह सीट जीतकर बड़ा उलटफेर किया और राजद का लंबा सफर समाप्त कर दिया.

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article