इलेक्शन

हाजीपुर पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', लोगों ने अहम मुद्दों और चहेते नेताओं पर रखी अपनी बात; देखिए क्या बोले नेताजी

बिहार के वैशाली जिले में स्थित हाजीपुर विधानसभा सीट राज्य की सबसे अहम और चर्चित सीटों में गिनी जाती है। यह सीट हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां के मतदाता केवल जातीय समीकरणों से नहीं, बल्कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों से भी प्रभावित होते हैं।

Image

इलेक्शन यात्रा के दौरान हाजीपुर की जनता ने कही मन की बात।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ भारत)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। 17 अक्टूबर पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन था। इस दिन नामांकन करने वाले उम्मीदवार भागमभाग करते नजर आए। प्रचार अभियान में जुटे नेता अपने विरोधियों पर जुबानी हमले तेज कर चुके हैं। बिहार में मची इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' शनिवार को वैशाली जिले के हाजीपुर पहुंची।

चुनाव की इस घड़ी में हाजीपुर के संस्कृत महाविधालय में क्या चुनावी माहौल है और लोग इस चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं, इस मिजाज को टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर राकेश पांडे ने पकड़ा- इस डिबेट में हाजीपुर में एनडीए का माहौल है।

बीजेपी के नेता और हाजीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी अवधेश सिंह ने कहा कि यहां एनडीए की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल' है।

एलजेपी (आर) नेता अवधेश सिंह ने कहा साल 2005 के पहले हाजीपुर में हत्या, बलात्कार, किडनैपिंग आम बात थी। रामविलास पासवान और चिराग पासवान के शासन में हाजीपुर में कई विकास कार्य हुए। यहां केंद्रीय विद्यालय खुले। यहां रेल परियोजनाओं पर काम हुआ। हाजीपुर का विधायक, यहां 24 घंटे रहता है।

राजद नेता शिव चंद्र राम ने कहा कि समय आ गया है कि एनडीए ने बिहार को 20 साल के ठगा है। एनडीए की सरकार के दौरान हाजीपुर में हर तरफ कचरा भरा हुआ है। हाजीपुर में आज भी स्वास्थ्य व्यवस्था दुर्लभ है। राज्य में डबल इंजन की सरकार है फिर भी हाजीपुर का हाल बेहाल है।

जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार प्रतिभा सिन्हा ने कहा कि पिछले 20 सालों से सरकार ने बिहार की जनता को मूर्ख बनाया गया। अन्य राज्यों की तुलना में यह राज्य काफी पिछड़ा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि प्रशांत किशोर की लीडरशिप में बिहार में बदलाव आएगा।

समझिए हाजीपुर की राजनीतिक समीकरण

बिहार के वैशाली जिले में स्थित हाजीपुर विधानसभा सीट राज्य की सबसे अहम और चर्चित सीटों में गिनी जाती है। यह सीट हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां के मतदाता केवल जातीय समीकरणों से नहीं, बल्कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों से भी प्रभावित होते हैं।

पिछले दो विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस सीट पर लगातार जीत हासिल की है, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प माना जा रहा है।

हाजीपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर 2025 को मतगणना की जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article