Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल को अपनी रणनीति का केंद्र बनाकर चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दे दिया है। पूर्णिया इलाके में एआईएमआईएम के ‘पतंग’ चुनाव चिह्न ने मुस्लिम वोटों में उल्लेखनीय सेंध लगाई, जिसका असर अमौर, बायसी और कसबा जैसी सीटों पर साफ दिखाई दिया।
इन क्षेत्रों में वोटों के बंटवारे ने जदयू और भाजपा को अप्रत्याशित बढ़त की उम्मीद दी है, जबकि महागठबंधन को अपने पारंपरिक आधार में झटका महसूस हो रहा है। मतदान के दौरान कई जगहों पर ‘उड़ी-उड़ी रे पतंग’ और ‘ले डूबी रे पतंग’ जैसे नारे भी चर्चा में रहे।
चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं और एआईएमआईएम के 1 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
एआईएमआईएम के कई उम्मीदवार बढ़त और पीछे होने के उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं। ओवैसी की पार्टी ने इस बार 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पिछली बार 2020 के चुनाव में एआईएमआईएम ने पांच सीटें जीती थीं, हालांकि बाद में उसके चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे।
