इलेक्शन

Bihar Election 2025: इन अमीर उम्मीदवारों ने चुनाव में खूब दिखाया पैसों का दम, मतगणना में क्या हुआ हाल; यहां जानें

Bihar Election 2025 में कौशल प्रताप सिंह, नीतीश कुमार, कुमार प्रणय, अनंत कुमार सिंह, डॉ. कुमार पुष्पांजय, मनोरमा देवी, दीपक यादव, देव कुमार चौरसिया, राजीव रंजन और नीरज सिंह सबसे अमीर 10 उम्मीदवार थे, जिन्होंने चुनावी मैदान में छलांग लगाई थी, लेकिन इनमें से महज 4 को ही कामयाबी हासिल हुई।

Bihar Election Crorepati Candidates win-loss.

बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर 10 उम्मीदवारों का क्या है हाल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ। शुक्रवार 14 नवंबर की सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो हर कोई जानना चाहता है कि उन 10 सबसे अमीर करोड़पति उम्मीदवारों का क्या हुआ, जिनके चर्चे पूरे चुनाव के दौरान थे। मतगणना शुरू होने से पहले से ही जहां हर कोई कयास लगा लगा था कि किस पार्टी या गठबंधन को बहुमत मिलेगा। वहीं लोगों की दिलचस्पी यह जानने में भी थी कि 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों का क्या हुआ। तो यहां जानें बिहार चुनाव में भाग्य आजमाने वाले 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों के नाम और इस चुनाव में उन्हें जीत मिली या हार।

उम्मीदवारों ने अपने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति बतायी थी, उसके अनुसार ADR ने इनके पर्चे का आकलन किया। बिहार चुनाव में 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। 2600 उम्मीदवारों के पर्चों का आकलन करने पर प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 3.35 करोड़ है। हालांकि, यहां जिन 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात हो रही है, वह इस औसत से काफी आगे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सबसे अमीर उम्मीदवार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी रण कौशल प्रताप सिंह थे। रण कौशल प्रताप सिंह ने पश्चिमी चंपारण जिले की लौरिया सीट से चुनाव लड़ा और उनकी कुल संपत्ति 368 करोड़ से अधिक है। दूसरे नंबर पर पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार नीतीश कुमार रहे। गयाजी जिले की गुरुआ सीट से प्रत्याशी नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 250 करोड़ से अधिक है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंगेर जिले में इसी नाम की सीट से भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय का नाम है। चुनावी हलफनामे के अनुसार कुमार प्रणय के पास 170 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है।

यहां जानें सबसे अमीर 10 प्रत्याशियों की संपत्ति और जीत मिली या हार

रैंकउम्मीदवार का नामपार्टी का नामजिलाविधानसभाकुल संपत्ति (रुपये में)संपत्ति करोड़ रुपये मेंआगे या पीछे
1रण कौशल प्रताप सिंहविकासशील इंसान पार्टीपश्चिमी चंपारणलौरिया3,68,98,57,184368 करोड़ से ज्यादाहार
2नीतीश कुमारराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीगयागुरुआ2,50,31,00,000250 करोड़ से ज्यादाहार
3कुमार प्रणयभाजपामुंगेरमुंगेर1,70,81,95,842170 करोड़ से ज्यादाजीत
4अनंत कुमार सिंहजेडीयूपटनामोकामा1,00,61,73,708100 करोड़ से ज्यादाजीत
5डॉ. कुमार पुष्पांजयजेडीयूशेखपुराबरबीघा94,53,02,58794 करोड़ से ज्यादाजीत
6मनोरमा देवीजेडीयूगयाबेलागंज75,23,06,74775 करोड़ से ज्यादाजीत
7दीपक यादवआरजेडीपश्चिमी चंपारणनरकटियागंज70,87,55,00470 करोड़ से ज्यादाहार
8देव कुमार चौरसियाआरजेडीवैशालीहाजीपुर68,54,48,46568 करोड़ से ज्यादाहार
9राजीव रंजननिर्दलीयभोजपुरजगदीशपुर63,72,29,35463 करोड़ से ज्यादाहार
10नीरज सिंहजन सुराज पार्टीशिवहरशिवहर58,32,04,61658 करोड़ से ज्यादाहार

बिहार विधानसभा चुनाव में जिन 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया उनमें से 1081 उम्मीदवार करोड़पति थे। इस चुनाव में पांच करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या भी 393 रही, जो कुल उम्मीदवारों के 15 फीसद थे।

सबसे ज्यादा करोड़पति किस पार्टी में

जन सुराज पार्टी के 231 उम्मीदवारों के चुनाव हलफनामों की जांच से पता चला कि पार्टी के 167 प्रत्याशी करोड़पति थे। इसी तरह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 140 उम्मीदवारों में से 127 उम्मीदवार करोड़पति रहे। JDU के 101 उम्मीदवारों में से 92 और BJP के 101 प्रत्याशियों में से 88 उम्मीदवार करोड़पति थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article