इलेक्शन

Bihar Election 2025 Updates: बिहार चुनाव के 15 बाहुबलियों में से किसे मिला जनता का प्यार, किसे नसीब हुई हार; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में बाहुबलियों की बात न हो यह हो ही नहीं सकता। शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना हुई तो इन 15 बाहुबलियों पर सबकी नजर थी कि उन्हें जनता से प्यार मिलता है या नहीं। कुछ बाहुबलियों को जनता ने माननीय बना दिया, जबकि कुछ को हार का स्वाद भी चखाया।

Image

बिहार चुनाव में बाहुबली नेताओं का क्या हुआ? कौन आगे, कौन पीछे?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हुए और इन नतीजों ने बड़े से बड़े राजनीतिक पंडितों को भी चौंकाकर रख दिया। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना हुई। बिहार चुनाव में इस बार NDA ने 202 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। लेकिन लोगों को सुबह से ही बड़ी ही बेसब्री से इस बात का भी इंतजार था कि बाहुबलियों को जनता का समर्थन मिला है या नहीं? बिहार विधानसभा चुनाव में आखिर बाहुबलियों को जीत मिली या हार -

यहां हम उन 15 सीटों की बात कर रहे हैं, जहां पर बाहुबली नेता या तो स्वयं चुनाव लड़े या उनके परिवार का कोई सदस्य। सत्तारूढ़ गठबंधन NDA और विपक्ष महागठबंधन दोनों की तरफ से 8-8 बाहुबलियों को टिकट दिया गया था।

जिन 15 सीटों की बात हम यहां कर रहे हैं उनमें मोकामा सीट भी थी, जहां पर बाहुबली अनंत सिंह के सामने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने चुनाव लड़ा। इसी तरह दानापुर से रीतलाल यादव ने चुनाव लड़ा, जबकि ब्रह्मपुर से हुलास पांडे और रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने। वारिसलीगंज से अशोक महतो की पत्नी अनीता व लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी की जीत-हार पर भी लोगों की नजर थी। ऐसे में यहां देखिए किन बाहुबलियों ने इस विधानसभा में मारी बाजी और किन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार चुनाव परिणाम
मोकामाअनंत सिंहजीत
दानापुररीतलालहार
दानापुररामकृपालजीत
कुचायकोटअमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेजीत
मांझीरणधीर सिंहजीत
ब्रह्मपुरहुलास पांडेहार
एकमामनोरंजन सिंह धूमलजीत
रुपौलीबीमा भारतीहार
तरारीविशाल प्रशांतजीत
रघुनाथपुरओसामा शहाबजीत
नवादाविभा देवीजीत
नबीनगरचेतन आनंदजीत
वारिसलीगंजअनीताजीत
लालगंजशिवानी शुक्लाहार
जोकीहाटशाहनवाजहार
बाढ़कर्णवीर सिंह यादवहार
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article