इलेक्शन

Bihar Elections 2025: दूसरे चरण के लिए प्रचार आज हो जाएगा समाप्त, 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान

दूसरा चरण पहले चरण से काफी बड़ा है, जिसमें 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल है। इस चरण में 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

Image

दूसरे चरण के लिए प्रचार आज हो जाएगा समाप्त (PTI)

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है। दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। आज सभी पार्टियां प्रचार करने में पूरी ताकत लगा देंगी। वहीं, इसके बाद अब हफ्तों की भारी राजनीतिक गतिविधियों के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपना ध्यान मतदान के दिन 11 नवंबर पर केंद्रित करेंगी। जहां 20 जिलों के मतदाता राज्य की अगली सरकार का फैसला करेंगे।

122 सीटों पर होना है चुनाव

दूसरा चरण पहले चरण से काफी बड़ा है, जिसमें 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल है। इस चरण में 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

पहले चरण का हाल

6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32 प्रतिशत और शेखपुरा में सबसे कम 52.36 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने मतदान को उत्साहजनक बताया, जो चुनावी प्रक्रिया में जनता की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

वहीं, अब दो मुख्य गठबंधन, भाजपा और जद(यू) के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ एनडीए और राजद व कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन, मतदाताओं से दूसरे चरण में भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस के दावे

भाजपा ने भारी मतदान को 'सत्ता समर्थक' और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में विश्वास का प्रमाण बताया, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि उसके आंतरिक आकलन से संकेत मिलता है कि पहले चरण में चुनाव लड़ रहे '15 में से 12 मंत्री' हार सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य भर में रैलियों को संबोधित करते हुए मतदाताओं के उत्साह को 'नरेंद्र और नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड में जनता के विश्वास का प्रतिबिंब' बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को आक्रामक प्रचार अभियान चलाया और तीन रैलियों को संबोधित किया और चुनाव प्रचार की समय सीमा से पहले एनडीए के आखिरी जनसंपर्क अभियान के तहत एक विशाल रोड शो किया।

आज चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ, अब सभी की निगाहें 11 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार के मतदाता 122 सीटों के भाग्य का फैसला करेंगे। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article