Bihar Assembly Elections 2025 Ramnagar Seat: रामनगर सीट (Ramnagar Assembly Election 2025) बिहार की अहम विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां परंपरागत रूप से बीजेपी का दबदबा रहा है। पार्टी की धमक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने पिछले 8 चुनावों में से 7 बार जीत दर्ज की है। इस क्षेत्र की राजनीतिक समीकरण दिलचस्प रहे हैं। रामनगर विधानसभा पश्चिम चंपारण जिले में पड़ता है। यह सीट एससी उम्मीदवार के लिए रिजर्व है।
बीजेपी की धमक
ये सीट बीजेपी की परंपरागत सीट मानी जाती है और 1990 से लेकर 2020 तक इस सीट पर हुए आठ विधानसभा चुनावों में से सात बार बीजेपी ने जीत हासिल की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी भागीरथी देवी ने विजय हासिल की थी। 2020 चुनाव में रामनगर सीट के लिए कुल 39.57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भागीरथी देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश राम को 15796 वोटों से हराया था।
8 में से 7 बार जीती बीजेपी
इससे पहले 2015 और 2010 के विधान सभा चुनाव में भी बीजेपी के टिकट से भागीरथी देवी ही विजयी होती रही हैं। उनसे पहले बीजेपी के चंद्रमोहन राय यहां से 4 बार चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। 2000 विधानसभा चुनाव के बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।
क्या है जातीय समीकरण
यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से 11 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की भागीरथी देवी और कांग्रेस के राजेश राम के बीच हुआ था। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में रामनगर विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे।
