इलेक्शन

Kochadhaman Assembly Seat: इस सीट पर 72 फीसदी मतदाता मुस्लिम समुदाय, AIMIM, RJD और बीजेपी के बीच बै त्रिणोणीय मुकाबला

कोचाधामन विधानसभा सीट सीमांचल की मुस्लिम बहुल और रणनीतिक रूप से अहम सीट है। 2020 में एआईएमआईएम के मोहम्मद इजह़ार असफी ने जीत दर्ज की थी। 2025 में बीजेपी की वीणा देवी और आरजेडी के मुजाहिद आलम के बीच कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है, जहां मुस्लिम वोटों की भूमिका निर्णायक होगी।

Image

पढ़ें कोचगोदाम सीट की राजनीतिक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: किशनगंज जिले की कोचाधामन विधानसभा सीट (Kochadhaman Assembly Seat) बिहार की सीमांचल राजनीति का एक प्रमुख केंद्र मानी जाती है। यह इलाका बिहार-पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है, जहां भाषाई और सांस्कृतिक विविधता स्पष्ट झलकती है। आबादी के लिहाज से यह एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। 2020 के आंकड़ों के मुताबिक करीब 72 फीसदी मतदाता मुस्लिम समुदाय से आते हैं। यही कारण है कि हर चुनाव में यहां का परिणाम काफी हद तक मुस्लिम वोटों के रुझान पर निर्भर करता है।

पिछले चुनाव और राजनीतिक समीकरण

कोचाधामन सीट पर राजनीतिक समीकरण अक्सर बदलते रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के मोहम्मद इजहार असफी ने 79,893 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि जेडीयू के मुजाहिद आलम को 43,750 वोट मिले थे। यह नतीजा सीमांचल में एआईएमआईएम की मजबूत एंट्री के रूप में देखा गया था। इससे पहले यह सीट जेडीयू और आरजेडी के बीच मुकाबले का गढ़ मानी जाती रही है।

2025 का चुनाव: नए चेहरे और बदलते समीकरण

2025 के विधानसभा चुनाव में कोचाधामन का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इस बार बीजेपी ने वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व विधायक मुजाहिद आलम आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं। दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। मुस्लिम वोट बैंक का झुकाव, गठबंधन की रणनीति और स्थानीय विकास के मुद्दे इस बार नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

निर्णायक बिंदु

कोचाधामन विधानसभा सीट सीमांचल की राजनीति का रुख तय कर सकती है। जहां एक ओर एआईएमआईएम अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी और आरजेडी दोनों इस सीट को अपने पाले में लाने के लिए पूरा दमखम झोंक रहे हैं। आने वाले चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीमांचल का यह इलाका फिर किसी नए राजनीतिक समीकरण का गवाह बनेगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article