Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। सभी 243 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपर और ETPBS यानी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम से होगी।
इसके आधे घंटे के बाद EVM की गिनती शुरू होगी। फिर दोनों साथ चलता रहेगा। वहीं, सुबह 8:30 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ EVM के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।
बिहार में अररिया जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में जोकीहाट विधानसभा सीट (Jokihat Assembly Election 2025) पर 11 नवंबर को मतदान हुआ। इस सीट पर एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के बीच मुकाबला रहा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व तसलीमुद्दीन के दो बेटे सरफराज और शाहनवाज क्रमश: जनसुराज और राजद से चुनाव मैदान में हैं। वहीं एआइएमआइएम से मुंर्शिद आलम तो जदयू से पूर्व मंत्री मंजर आलम ने चुनाव लड़ा।
साल 2020 विधानसभा चुनाव का क्या था नतीजा?
बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जोकीहाट सीट पर एआईएमआईएम कैंडिडेट शाहनवाज ने 59,596 वोट पाकर जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम को हराया था।
सीमांचल क्षेत्र में यह एक हॉटसीट बन चुका है। तस्लीमुद्दीन और उनके बेटों ने कुल 16 में से 11 बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। मरहूम तस्लीमुद्दीन के बड़े बेटे जन सुराज पार्टी से सरफराज आलम और छोटे भाई राजद से शाहनवाज आलम आमने-सामने होंगे। बता दें कि शाहनवाज आलम राजद से विधायक हैं।
किसी पार्टी ने कितनी बार मारी बाजी
पार्टीवार आंकड़ों के अनुसार, जदयू ने अब तक चार बार जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस, जनता पार्टी, राजद और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो-दो बार जीत हासिल की है. प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल, समाजवादी पार्टी और AIMIM ने एक-एक बार जीत हासिल की है।
11 नवंबर को हुए पहले चरण में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई तो दूसरे चरण में 69.12 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में इस बार कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाता 62.8 प्रतिशत और महिला मतदाता 71.6 प्रतिशत ने वोट डाला।
चुनाव आयोग ने बताया कि यह 1951 के बाद सबसे उच्च मतदान प्रतिशत है। दो चरणों के चुनाव में 8.5 लाख से अधिक पोलिंग कर्मचारी और 2,616 उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 1.4 लाख से ज्यादा पोलिंग एजेंट, 243 जनरल ऑब्जर्वर और 38 पुलिस ऑब्जर्वर शामिल रहे।
