इलेक्शन

Benipatti Assembly Election 2025: बेनीपट्टी सीट पर इस बार क्या है समीकरण? इस बार भी कड़े मुकाबले की उम्मीद

Benipatti Assembly Constituency (बेनीपट्टी विधानसभा सीट): 2020 के विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी में कुल 2,99,350 पंजीकृत मतदाता थे, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 3,07,579 हो गए. 2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या लगभग 39,794 (13.28%) और मुस्लिम मतदाता लगभग 48,243 (16.1%) है।

Image

बेनीपट्टी विधानसभा सीट।

Benipatti Assembly Constituency (बेनीपट्टी विधानसभा सीट): बिहार में विधानसभा की 243 सीटों में से बेनीपट्टी निर्वाचन क्षेत्र भी एक है। यह सीट मधुबनी जिले में स्थित है। पिछले चुनाव यानी 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती थी। भाजपा उम्मीदवार विनोद नारायण झा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के भावना झा को 32652 वोटों के अंतर से हराया। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस की भावना झा ने चुनाव जीता। इस बार भी इस सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद है।

1951 में अस्तित्व में आई बेनीपट्टी सीट

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र साल 1951 में अस्तित्व में आया। अब तक इस सीट पर 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने चार बार जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (यूनाइटेड) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो-दो बार यह सीट जीती है। इस सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी 1969 में विजयी हुई। यह सीट ब्राह्मण समुदाय के दबदबे वाली है।

पिछले चुनाव में हुआ 52.06% मतदान

2020 के विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी में कुल 2,99,350 पंजीकृत मतदाता थे, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़कर 3,07,579 हो गए. 2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या लगभग 39,794 (13.28%) और मुस्लिम मतदाता लगभग 48,243 (16.1%) है। 2020 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 52.06% रहा, जो पिछले तीन चुनावों में सबसे अधिक था, लेकिन फिर भी यह क्षेत्र की पुरानी वोटिंग उदासीनता को दर्शाता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article