इलेक्शन

बिहार चुनाव: कांग्रेस से टिकट न मिलने पर 'माउंटेन मैन'के बेटे भागीरथ मांझी नाराज, बोले- 4 दिन दिल्ली रहा, वादे के बावजूद राहुल गांधी नहीं मिले

राहुल गांधी गया में भागीरथ मांझी के घर गए थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें बाराचट्टी से उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट कुछ और ही कहानी कहती है। भागीरथ मांझी को गया जिले की बाराचट्टी सीट से कांग्रेस से टिकट चाहिए था, जैसे कि राहुल गांधी ने उनसे वादा किया था।

Image

भागीरथ मांझी को नहीं मिला कांग्रेस से टिकट

Bihar Assembly Election: अगले महीने बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं, टिकट बाटें जा रहे हैं। जिसे मिल गया, जो रह गया वो नाराज। ऐसे ही कांग्रेस से टिकट न मिलने पर 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी नाराज हो गए हैं। अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 4 दिन दिल्ली में रहा लेकिन टिकट नहीं मिला... मैंने सारे पेपर जमा कर दिए थे। मैंने राहुल गांधी से टिकट मांगा था और उन्होंने कहा था कि वह टिकट देंगे... मुझे टिकट मिलने की उम्मीद थी... सबको टिकट दिया गया, लेकिन हमें टिकट नहीं मिला। मैं 4 दिन दिल्ली में रहा। मैं राहुल गांधी से नहीं मिल पाया।'

भागीरथ मांझी को गया जिले की बाराचट्टी सीट से कांग्रेस से टिकट चाहिए था, जैसे कि राहुल गांधी ने उनसे वादा किया था।

राहुल गांधी गए थे मांझी के घर

इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी गया में भागीरथ मांझी के घर गए थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें बाराचट्टी से उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट कुछ और ही कहानी कहती है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जो ग्रैंड अलायंस का एक अहम पार्टनर है, इसके द्वारा इस सीट से तनुश्री मांझी को मैदान में उतारा गया है।

'महादलितों की याद सिर्फ चुनाव...'

खबरों के मुताबिक, मांझी परिवार इस फैसले से बहुत निराश है। भागीरथ के दामाद मिथुन मांझी ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, 'पॉलिटिकल पार्टियों को महादलितों की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है।' बता दें कि भागीरथ मांझी कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने उन्हें पर्सनली टिकट देने का वादा किया था। अब कांग्रेस से नॉमिनेशन न मिलने पर, उन्होंने संकेत दिया है कि वह इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article