Mukesh Sahani Exclusive: महागठबंधन ने बिहार सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। दरअसल महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के साथ ही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री (Dy CM) का चेहरा बनाया है।
इसकी घोषणा कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पटना में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। मुकेश सहनी से 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी...
मुकेश सहनी ने कहा कि 'हमने जो मेहनत किया वो रंग लाया है, मेरे संघर्ष की वजह से डिप्टी सीएम का चेहरा बनाया गया है', घोषणा में देरी पर कहा 'हम लोग हमेशा जनता के बीच रहते हैं सोचना उनको चाहिये'
सहनी ने मुस्लिम को इग्नोर करने पर कहा इन लोगों ने तो एक टिकट भी नहीं दिया वो पहले ये बताए, चुनाव बाद हम लोग सभी जाति धर्म को जगह देंगे डिप्टी सीएम और मंत्री पद पर जगह देंगे।
'इस बार भी मछली खाएंगे और बीजेपी को दिखाएंगे'
वहीं हेलीकॉप्टर में मछली खाने पर कहा 'इस बार भी मछली खाएंगे और बीजेपी को दिखाएंगे।' फ्रेंडली फाइट पर कहा 'दस बारह सीटों पर है हमलोग इसको सॉल्व कर लेंगे और 150 प्लस के साथ हमलोग इसबार सरकार बनाएंगे।'
