इलेक्शन

Bhosari Election Result 2024: महाराष्ट्र के भोसरी में खिला कमल, 63765 वोटों से महेश किसान लांडगे ने दर्ज की जीत; कांग्रेस को मिले इतने वोट

ECI.gov.in Results 2024, Bhosari Vidhan Sabha Chunav: भोसरी सीट महाराष्ट्र की 288 सीटों में से एक है। यह सीट पश्चिम महाराष्ट्र में आती है। इस सीट का निर्वाचन क्षेत्र कोड 13207 है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के महेश (दादा) किसान लांडगे ने 63765 वोटों से जीत दर्ज की है।

Image

महाराष्ट्र की भोसरी सीट पर किस पार्टी को बहुमत

Photo : Times Now Digital

Bhosari Vidhan Sabha Chunav Live Updates: महाराष्ट्र की भोसरी सीट पर इस बार भी चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प और कांटे की है। चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपना जोर लगाया है। मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी वादे और क्षेत्र में विकास करने का दावा किया गया था।लेकिन, मतों की गिनती के बाद इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के महेश (दादा) किसान लांडगे ने 63765 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अजीत दामोदर गव्हाणे को मात दी है। इस बार विधानसभा की जनता ने बीजेपी उम्मीदवार को 213624 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी को 149859 दिए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम प्रत्याशी जावेद रशीद शाहा रहे, जिन्हें महज 3117 वोट प्राप्त हुए।

इस बार इस सीट पर महेश (दादा) किसान लांडगे (BJP), रफीक रशीद कुरेशी (IND), शलाका सुधाकर कोंडावर (IND), बलराज उद्धवराव कटके (BSP), अजित दामोदर गव्हाणे (NCP(SP)), अमजद मेहबूब खान (AIMIEM), जावेद रशीद शाहा (SWSS), अरुण मारुति पवार (IND), ख़ुदबुद्दीन होबले (तनविरसेठ) (IND), गोविंद हरिभाऊ चुनचुने (IND), डोलस हरीश बाजीराव (IND) चुनावी ताल ठोक रहे थे।

भोसरी विधानसभा सीट पर मतगणना का ताजा अपडेट

  • सभी 24 राउंड की गिनती पूरी होने पर बीजेपी प्रत्याशी महेश (दादा) किसान लांडगे ने 63765 वोटों से जीत दर्ज की है।
  • 23 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी 63,331 वोटों से आगे हैं।
  • भोसरी में 21 दौर की मतगणना पूरी हुई। भाजपा प्रत्याशी ने 58 हजार वोटों से बढ़त हासिल की।
  • महाराष्ट्र की भोसरी विधानसभा सीट पर 19 दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है। चार दौर की मतगणना अभी बाकी है और भाजपा प्रत्याशी 53 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
  • भोसरी में 17 राउंड की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी को 50 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली।
  • 13 राउंड की गिनती पूरी। भाजपा उम्मीदवार को करीब 40 हजार वोटों की बढ़त।
  • 12 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी को 34 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त मिली।
  • Bhosari में 23 में से 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार महेश (दादा) किसान लांडगे ने 32 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बनाई हुई है।
  • 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भोसरी में भाजपा को 32 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त हासिल है।
  • 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार ने 28 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है।
  • 6 राउंड की गिनती के बाज भाजपा उम्मीदवार करीब 17 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
  • भोसरी में पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार ने यहां पर 15 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बनाई हुई है।
  • चार राउंड की गिनती पूरी, भाजपा उम्मीदवार को 15 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त मिली।
  • तीन दौर की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार महेश (दादा) किसान लांडगे को 31270 वोट मिले हैं और उन्हों NCP (SC) उम्मीदवार अजित दामोदर गव्हाणे पर 11084 मतों से बढ़त बना ली है।

चुनाव प्रचार में सभी ने लगाया जोर: Bhosari Election Result 2024

राज्य में मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच थी। महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया तो वहीं महाविकास अघाड़ी के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य बड़े नेताओं ने प्रचार का मोर्चा संभाला था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों गठबंधनों ने अपना पूरा-दम खम लगाया था।

भोसरी सीट पर 2024 के उम्मीदवार: Bhosari Constituency Candidate List 2024

महेश (दादा) किसान लांडगे (BJP)

रफीक रशीद कुरेशी (IND)

शलाका सुधाकर कोंडावर (IND)

बलराज उद्धवराव कटके (BSP)

अजित दामोदर गव्हाणे (NCP(SP))

अमजद मेहबूब खान (AIMIEM)

जावेद रशीद शाहा (SWSS)

अरुण मारुति पवार (IND)

ख़ुदबुद्दीन होबले (तनविरसेठ) (IND)

गोविंद हरिभाऊ चुनचुने (IND)

डोलस हरीश बाजीराव (IND)

भोसरी सीट का 2019 का चुनाव रिजल्ट: Bhosari Election Result 2019

2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश (दादा) किसान लंडगे विजयी हुए। इस पर महेश (दादा) किसान लंडगे को 159295 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के इस उम्मीदवार ने 77567 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीता। इस सीट पर कुल वैध मत 263463 थे। चुनाव में महेश (दादा) किसान लंडगे को 60.46 फीसद वोट हासिल हुए। इस सीट पर वाहिदा शाहेनु शकिह (SP), भाऊसाहेब रामचंद्र अडगले (IND), चाय संजय जगडाले- सोलंकी (IND), दनयानसेवर (मुरली) सुरेश भोरते (IND), डोलस हरेश बाजीराव (IND), गजरमाल विश्वास भगवान (JLP), लंडे विलास विठोबा (IND), महेश (दादा) किसान लंडगे (BJP), मारुति गुनधापा पवार (IND), पवार राजेंद्र आत्मराम (BSP), शहनवाज शेख (VBA), विजय लक्ष्मण आराख (BMKP) ने चुनाव लड़ा।

भोसरी सीट का 2014 का चुनाव रिजल्ट: Bhosari Election Result 2014

2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय के उम्मीदवार महेश (दादा) किसान लांडगे विजयी हुए। इस पर महेश (दादा) किसान लांडगे को 60173 वोट मिले। निर्दलीय के इस उम्मीदवार ने 15316 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीता। इस सीट पर कुल वैध मत 221267 थे। चुनाव में महेश (दादा) किसान लांडगे को 27.19 फीसद वोट हासिल हुए। इस सीट पर उबले सुलभा रामभाऊ (SHIVSENA), एकनाथ रावसाहेब पवार (BJP), चिखले सचिन तुकाराम (MNS), भोसले हनुमंतराव भीमराव उर्फ अन्ना (CONG), राजेंद्र कुंडलिक गायकवाड़ (BSP), विलास विठोबा लांडे (NCP), राजेश मल्लिकार्जुन लिगाडे (BMP), सिद्दीक इस्माइल शेख (WPI), संतराम शंकर कांबले (RP(K)), बंडू उर्फ ईश्वर बाबूराव कांबले (IND), चंद्रकांत अंबादास माने (IND), पांडुरंग बबन वाहिले (IND), बलदेवकुमार रामप्रकाश चावला (IND), महेश (दादा) किसान लांडगे (IND), महेश जगननाथ लांडगे (IND), लांडे विजय नामदेव (IND), सुलभा गणपति उबले (IND) ने चुनाव लड़ा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article