इलेक्शन

Bengal Election 2026: 'बंगाल में हिंदू रो रहा है, बदलाव नहीं हुआ तो खत्म हो जाएगा सनातन', वोट डालने के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

Bengal Election 2026: वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा," परिवर्तन होगा। यहां हिंदू जो हमारी दीदी-बहिनें हैं, रो रहा है। इस बार परिवर्तन नहीं होगा, तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि ​ चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे मौजूद हैं। हमारे मतदान एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Image

बीजेपा नेता शुभेंदु अधिकारी की फाइल फोटो। ANI

Photo : ANI

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आज पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चलेगी। गुरुवार सुबह नंदीग्राम में विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल की मौजूदा कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए

वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा," परिवर्तन होगा। यहां हिंदू जो हमारी दीदी-बहिनें हैं, रो रहा है। इस बार परिवर्तन नहीं होगा, तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे मौजूद हैं। हमारे मतदान एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं: शुभेंदु अधिकारी

इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया। मैंने अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।'

बता दें कि बंगाल चुनाव में नंदीग्राम हॉट सीटों में से एक है। यहां से सुवेंद जहां विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पबित्र कर से है। यह वही सीट है जहां 2021 में भी बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिला था। इसलिए इस बार भी पूरे राज्य की नजर इसी सीट पर टिकी हुई है।

कितना महत्वपूर्ण है पहला चरण?

पहला चरण राजनीतिक रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें शामिल हैं, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली थी। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी इन 152 सीटों में से बीजेपी ने 59 और टीएमसी ने 93 सीटें जीती थीं। ऐसे में दोनों दलों के लिए यह चरण बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article