इलेक्शन

बंगाल की फालता विधानसभा की वोटिंग रद्द; सभी 285 बूथों पर 21 मई को फिर होगा मतदान; EC का बड़ा ऐलान

West Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट की वोटिंग रद्द कर दी। काउंटिंग से पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने ऐलान किया कि फालता विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग होगी।

Image

फालता विधानसभा सीट पर फिर होगा मतदान (फाइल फोटो)

West Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट की वोटिंग रद्द कर दी। काउंटिंग से पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने ऐलान किया कि फालता विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि बंगाल की फालता विधानसभा सीट (Falta Assembly Constituency) के सभी 285 मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। यह पुनर्मतदान 21 मई, 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 24 मई, 2026 को होगी।

क्यों हो रहा दोबारा मतदान?

बकौल चुनाव आयोग, 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के दौरान बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर गंभीर चुनावी अनियमितताएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है।

दो सीटों के 15 केंद्रों पर हुआ पुनर्मतदान

इससे पहले, चुनाव आयोग ने दो विधानसभा सीटों के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के चार मतदान केंद्रों पर शनिवार को वोटिंग कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। चुनावी धांधली की जानकारी मिलने पर निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इस सीट पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था।

कितना हुआ मतदान

दो विधानसभा सीटों के 15 केंद्रों पर शाम शाम 5 बजे तक 86.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर सीट के चंदा प्राथमिक स्कूल स्थित मतदेय केंद्र संख्या-179 पर एक दिव्यांग मतदाता और उसकी मां के साथ केंद्रीय बलों ने दुर्व्यवहार किया। इस कथित घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

तृणमूल ने दावा किया कि मतदाता और उसकी सहायता के लिए मतदान केंद्र के भीतर गईं उनकी मां को कथित नियम उल्लंघन के आरोप में केंद्रीय बलों ने काफी समय तक रोके रखा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article