इलेक्शन

Basirhat Lok Sabha Chunav Parinam 2024: बशीरहाट सीट से नुरुल इस्लाम 3.33 लाख वोट से जीते, भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा हारीं चुनाव

Basirhat loksabha Seat: बशीरहाट सीट से टीएमसी उम्मीदवार हाजी नुरुल इस्लाम ने जीत दर्ज की है। इस सीट के तहत संदेशखाली आता है और बीजेपी ने पूरे राज्य में उसे लोकसभा चुनाव के दौरान अपने प्रचार और टीएमसी पर हमलों का केंद्र बनाए रखा। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे को बीजेपी ने प्रमुखता से उठाया। टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं के उत्पीड़न आरोप लगे।

Image

Basirhat Lok Sabha Chunav Parinam 2024: बशीरहाट सीट से नुरुल इस्लाम 3.33 लाख वोट से जीते, भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा हारीं चुनाव

Basirhat loksabha Seat: पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार हाजी नुरुल इस्लाम ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने संदेशखाली कांड की पीड़िता रेखा पात्रा को यहां से उम्मीदवार बनाया था जिन्हें नुरुल इस्लाम ने 3,33,547 वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया।

नुरुल इस्लाम के पक्ष में 8,03,762 वोट पड़े, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 4,70,215 वोट हासिल हुए। यह सीट संदेशखाली घटना की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां के मैदान से हटने के बाद हाजी नुरुल इस्लाम पर दांव लगाया था।

संदेशखाली बना मुद्दा

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार नुसरत जहां ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु को हराया था। बशीरहाट सीट के तहत ही संदेशखाली आता है। और बीजेपी ने पूरे राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान अपने प्रचार और टीएमसी पर हमलों का केंद्र बनाए रखा। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे को बीजेपी ने प्रमुखता से उठाया। टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं के उत्पीड़न आरोप लगे। औप इस समय वह सलाखों के पीछे हैं। संदेशखाली के अलावा बांग्लादेश बॉर्डर के करीब इस इलाके में अवैध घुसपैठ से लेकर बेरोजगारी तक के कई और भी मुद्दे हैं जिन पर वोटिंग हुई है।

सीट पर क्या है समीकरण

इस सीट पर कुल 1678357 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाता 864655 हैं और महिला मतदाता 813676 हैं। 2019 केआम चुनाव में टीएमसी की उम्मीदवार नुसरत जहां ने बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु को 3.5 लाख वोटों से हराया था। नुसरत जहां को 7.82 लाख वोट मिले थे। जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 4.31 लाख वोट मिले। पिछले 15 साल से तृणमूल कांग्रेस का बशीरहाट सीट पर कब्जा है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article