इलेक्शन

Pawan Khera: 'खेड़ा को पाताल से भी निकालकर ले आएंगे, शक है फर्जी दस्तावेज राहुल ने दिए', कांग्रेस नेता पर भड़के हिमंता, Video

Pawan Khera : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्हें शक है कि खेड़ा को ये फर्जी दस्तावेज राहुल गांधी ने दिए।' इससे पहल असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वे पवन खेड़ा को पेड़ा बना देंगे।'

Image

हिमंता की पत्नी पर खेड़ा ने लगाए हैं आरोप।

Photo : PTI

Pawan Khera: अपनी पत्नी के पासपोर्ट मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर जमकर भड़के। हिमंता ने कहा कि 'खेड़ा यदि पाताल में भी छिपकर बैठे होंगे तो असम पुलिस वहां से भी उन्हें निकालकर ले आएगी। सरमा ने कहा कि उन्हें शक है कि खेड़ा को ये फर्जी दस्तावेज राहुल गांधी ने दिए। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वे पवन खेड़ा को पेड़ा बना देंगे।' पासपोर्ट मामले में असम पुलिस मंगलवार सुबह दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। बताया गया कि कांग्रेस नेता हैदराबाद चले गए।

यह मामला राहुल गांधी तक भी जाएगा-सरमा

सरमा ने कहा, 'आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछ लेना चाहिए था। खड़गे जी उम्रदराज हो गए हैं, फिर भी पागलों जैसी बातें करते हैं। असम पुलिस ‘पाताल’ से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है। मुझे शक है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये दस्तावेज दिए हैं। इसलिए यह मामला राहुल गांधी तक भी जाएगा। हमें डराने की कोशिश मत करो। यह असम है, और हमने इस्लामी आक्रमणों के खिलाफ 17 बार लड़ाई लड़ी है।'

पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची असम पुलिस

असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े एक मामले के संबंध में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने यहां पहुंचने पर औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम भी जांच में शामिल हो गई और प्रक्रिया में सहयोग कर रही है।

खेड़ा ने पासपोर्ट-विदेशी संपत्तियों को लेकर आरोप लगाए

यह घटनाक्रम उस राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है, जब शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से ली गई 'झूठी जानकारी’ के आधार पर उनकी पत्नी के कथित कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने इन आरोपों को असम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश और दंडनीय अपराध बताया। हाल ही में पवन खेड़ा ने शर्मा की पत्नी की कथित विदेशी संपत्तियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस कार्रवाई शुरू हुई।

हिमंता की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कराई और मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा शर्मा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी की कथित विदेशी संपत्तियों का उल्लेख नहीं किया है। इससे पहले कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री से तीन सवाल पूछे थे- क्या उनकी पत्नी या परिवार के पास दुबई में संपत्ति है, अमेरिका में कंपनियां हैं या उन्होंने अपनी संपत्ति फर्जी कंपनियों में लगा रखी है। शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article