BSP UP Candidates List: पहले चरण के लिए बीएसपी ने जारी किए सभी उम्मीदवारों के नाम, कुछ कैंडिडेट बदले, यहां जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 11:14 PM IST

BSP UP Candidates List: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं।

BSP UP Candidates List: पहले चरण के लिए बीएसपी ने जारी किए सभी उम्मीदवारों के नाम, कुछ कैंडिडेट बदले, यहां जानें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने पहली सूची के शेष उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिया है। बसपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को प्रथम चरण की विधानसभा की सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें कुछ बची हुई व कुछ तब्दीली की गई है। 

पार्टी ने इस सूची में 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है। शामली के थानाभवन से जहीर मलिक, मुजफ्फरनगर की खतौली से करतार सिंह भडाना, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बागपत से अरुण कसाना, साहिबाबाद से अजीत कुमार पाल, गाजियाबाद से कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ केके शुक्ला, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से मदन चौहान, बुलंदशहर से मोबीन कल्लू कुरैशी, अलीगढ़ के खैर से चारूकेन केन, मथुरा से सतीश कुमार शर्मा उर्फ एसके शर्मा, आगरा के एत्मादपुर से प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल और आगरा उत्तरी से शब्बीर अब्बास को टिकट दिया गया है। 

इससे पहले 15 जनवरी को बसपा ने 53 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में खतौली से माजिद सिद्दीकी का नाम था, लेकिन अब खतौली से करतार सिंह भडाना उम्मीदवार हैं। गाजियाबाद से भी उम्मीदवार बदला गया है। सुरेश बंसल की जगह कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ केके शुक्ला को टिकट दिया गया है। गढ़मुक्तेश्वर से पहले मोहम्मद आरिफ उम्मीदवार थे, लेकिन अब मदन चौहान हैं। मथुरा, आगरा उत्तरी और एत्मादपुर में भी उम्मीदवार बदले गए हैं।

End of Article