UP Election: सातवें चरण की ये हैं हॉट सीटें, ओम प्रकाश राजभर,अब्बास अंसारी से लेकर इनकी किस्मत का होगा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 12:10 AM IST

UP Assembly Election 2022: सातवें चरण में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बनारस, मिर्जापुर,संत रविदास नगर, चंदौली और सोनभद्र की 54 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

UP Election: सातवें चरण की ये हैं हॉट सीटें, ओम प्रकाश राजभर,अब्बास अंसारी से लेकर इनकी किस्मत का होगा फैसला
Photo Credit: BCCL

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में करीब 25 दिन पहले शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया अब आखिरी चरण में पहुंच गई है। आज हो रही वोटिंग में पूर्वांचल की 54 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जिसके 9 जिलों में वोट डाले जाएंगे। जिसमें गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बनारस, मिर्जापुर,संत रविदास नगर, चंदौली और सोनभद्र जिले शामिल हैं। इस चरण में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पर नजर रहेगी। वहीं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, भाजपा के बागी बने दारा सिंह चौहान सहित मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की किस्मत का भी फैसला होगा।

पिछले बार ऐसा रहा था प्रदर्शन

पिछली बार 2017 में 54 सीटों में से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 36 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि समाजवादी पार्टी को 11, बसपा को  5 और निषाद पार्टी को एक सीट हासिल हुई थी। सातवें चरण की 54 सीटों पर भाजपा, सपा और बसपा तीनों की मजबूत स्थिति है। क्योंकि 2017 में हर चरण में एक तरफा जीत हासिल करने वाली भाजपा को यहां सपा और बसपा से कड़ी टक्कर मिली थी। अब देखना यह है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, प्रियंका, अखिलेश, मायावती का काशी में डेरा क्या गुल खिलाता है। आइए  सातवें चरण की हॉट सीटों के बारे में जानते हैं..

 शिवपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की शिवपुर सीट पर काफी रोचक मुकाबला है। इस सीट पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का मुकाबला सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बसपा ने रवि मौर्य और कांग्रेस ने गिरीश पांडेय को मैदान में उतारा है। अनिल राजभर के जरिए जहां भाजपा, राजभर समुदाय पर दांव लगा रही है, वहीं ओम प्रकाश राजभर के ऊपर अपने बेटे के करियर को बनाने का दबाव है।

मऊ 

बाहुबली मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ से उनके बेटे अब्बास अंसारी मैदान में हैं अब्बास सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिसका समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। अब्बास के खिलाफ भाजपा के अशोक कुमार सिंह मैदान में है। और बसपा ने भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस से माध्वेंद्र बहादुर सिंह को मैदान में हैं।

जहूराबाद

गाजीपुर की जहूराबाद सीट भी चर्चा में है। यहां से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर मैदान में हैं। भाजपा ने ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ कालीचरन राजभर को मैदान में उतारा है। बसपा ने शादाब फातिमा और कांग्रेस ने ज्ञान प्रकाश को टिकट दिया है। पिछली बार इस सीट पर ओम प्रकाश राजभर ने जीत हासिल की थी। हालांकि, तब वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन सपा के साथ है।  

ओम प्रकाश राजभर

गाजीपुर की जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर मैदान में हैं। भाजपा ने ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ कालीचरन राजभर को मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने शादाब फातिमा को मैदान में उतारकर लड़ाई को रोचक बना दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने ज्ञान प्रकाश को मैदान में उतारा है। पिछली बार इस सीट पर ओम प्रकाश राजभर ने जीत हासिल की थी। उस वक्त वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। 

फूलपुर पवई 

आजमगढ़ के फूलपुर पवई सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद और बाहुबली नेता रमाकांत यादव को मैदान में उतारा है। 2017 में इस सीट से भाजपा के अरुणकांत यादव ने जीत हासिल की थी। अरुणकांत रमाकांत यादव के बेटे हैं। भाजपा ने रामसूरत राजभर को मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने पूर्व सपा नेता शकील अहमद को मैदान में उतार दिया। जबकि कांग्रेस नेशाहिद शादाब को प्रत्याशी बनाया है । फूलपुर पवई सीट रमाकांत यादव का गढ़ मानी जाती है।

घोसी

योगी कैबिनेट में मंत्री रह चुके दारा सिंह चौहान ने चुनाव के ऐन वक्त पहले समाजवादी पार्टी का दामन थामन लिया है। वह चौहान के खिलाफ भाजपा ने विजय राजभर, बसपा ने वसीम इकबाल और कांग्रेस ने प्रियंका यादव को उम्मीदवार मैदान में उतारा है। 2017 में यह सीट भाजपा के फागू चौहान ने जीते थे। हालांकि, बाद में उन्हें बिहार का राज्यपाल बना दिए गए। और 2019 में हुए उप-चुनाव में इस सीट से भाजपा के विजय राजभर जीते थे। 

मल्हनी

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट इस बार बाहुबली धनंजय सिंह की  उम्मीदवारी से चर्चा में है। वह जद (यू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने कृष्ण प्रताप सिंह और सपा ने लकी यादव को मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने शैलेंद्र यादव और कांग्रेस ने पुष्पा शुक्ला को टिकट दिया है। इस चुनाव में ठाकुर वोटों पर सबकी नजर है।

End of Article