इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: यूपी के मुरादाबाद में गरजे अमित शाह, सपा-कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी; पढ़ें 10 बड़ी बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 01:49 PM IST

Amit Shah Slams Opposition: अमित शाह ने मुरादाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने 7 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम किया है। यहां से पलायन, माफियाराज और गौ तस्करी खत्म हो गई।

Image

अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Chunav: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा पर प्रहार किया। नीचे पढ़ें उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें।

1). 'हम भारत को बनाएंगे तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था'

अमित शाह ने कहा कि 'मोदी जी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना दी। आप तीसरी बार मोदी सरकार बना दो, मोदी की गारंटी है, इस बार भारत को हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे।'

2). राम मंदिर के मुद्दे पर राहुल गांधी को लगाई लताड़

उन्होंने बोला कि 'आपने दो बार मोदी जी को चुना, मोदी जी ने सारे वादे पूरे किए। कभी राहुल बाबा हमारा मजाक उड़ाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। 2019 में एक बार फिर आपने मोदी जी की सरकार बनाई। पांच साल में कोर्ट का फैसला भी आ गया, भूमिपूजन भी हुआ और 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।'

3). 'बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान देने को तैयार'

मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साझते हुए शाह ने बोला कि 'कांग्रेस के खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा, कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है।'

4). '370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही कांग्रेस'

देश के गृह मंत्री ने कहा कि '70 साल तक कांग्रेस धारा 370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज शान से हमारा तिरंगा वहां लहरा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया है।'

5). 'पीएम मोदी ने गरीबों का कल्याण करने का काम किया'

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बोला कि 'मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। मोदी जी ने गरीबों का कल्याण करने का काम किया है।'

6). 'डर, दंगे, गौ तस्करी और गुंडों का चलता था राज'

उन्होंने आगे बोला कि 'मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बहुत किया है। मैं यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2013 में आया था। उस समय यहां पर डर, दंगे, गौ तस्करी और गुंडों का राज चलता था।'

7). 'समाजवादी पार्टी को आपने यूपी से हटाया'

अखिलेश की पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि 'आपने यूपी से समाजवादी पार्टी को हटाया और यहां पर डर, गुंडे और गौ तस्करी की जगह one district one product का काम चालू हुआ और विकास आगे बढ़ा।'

8). 'UP को दिए 4 एयरपोर्ट और 6 एक्सप्रेस-वे'

उन्होंने कहा कि 'योगी आदित्यनाथ जी ने 7 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम किया है। यहां से पलायन, माफियाराज और गौ तस्करी खत्म हो गई। मोदी जी ने उत्तर प्रदेश को 4 एयरपोर्ट और 6 एक्सप्रेस वे दिए।'

9). 'देश में सबका विकास करने का किया काम'

अमित शाह ने आगे कहा कि 'मोदी जी ने 4 जातियों में पूरे देश को बांटा है - महिला, गरीब, युवा और किसान। इसी के आधार पर पूरे देश में सबका विकास करने का काम किया है।'

10). गन्ना किसानों के लिए किए काम को गिनाया

गृह मंत्री ने बोला कि 'मोदी जी ने गन्ने की FRP 210 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल की। भुगतान 23 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख 50 हजार करोड़ किया और 20 से अधिक चीनी मिलें चालू की और 5 नई चीनी मिलें बनाई गई।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article