इलेक्शन

'152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रहे,' पहले चरण के बाद CM उम्मीदवार और वोटिंग को लेकर अमित शाह का बड़ा दावा

Bengal Election 2026: अमित शाह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बंगाल की जनता को प्रचंड वोटिंग करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 5 मई को 'दीदी' जाने वाली है, बीजेपी आने वाली है। चुनाव में पहली बार 1 भी मृत्यु नहीं हुई है। इस बार बंगाल के सारे रिकॉर्ड टूटे। बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट पड़े। भय जाने वाले हैं। बंगाल में भरोसा आने वाला है। कल बंगाल में सारे रिकॉर्ड टूट गए।

Image

Bengal Election: अमित शाह ने कहा कि 4 मई को बंगाल में टीएमसी सरकार जाने वाली है। ANI

Photo : ANI

Bengal Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बंगाल की जनता को प्रचंड वोटिंग करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 5 मई को 'दीदी' जाने वाली है, बीजेपी आने वाली है। चुनाव में पहली बार 1 भी मृत्यु नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल के सारे रिकॉर्ड टूटे। बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट पड़े। भय जाने वाले हैं। बंगाल में भरोसा आने वाला है। कल बंगाल में सारे रिकॉर्ड टूट गए। उन्होंने कहा कि मैं पहले चरण में मतदान करने वाले बंगाल के सभी मतदाताओं को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने भय से विश्वास की ओर यात्रा की बहुत अच्छी शुरुआत की है, और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से विश्वास की ओर इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। अमित शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एंटी इंकम्बेंसी चरम पर है।

मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर क्या बोले अमित शाह?

उन्होंने कहा,"बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होना है। वहीं, नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

उन्होंने पहले चरण में शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,"मैं चुनाव आयोग, सीएपीएफ और बंगाल पुलिस को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि लंबे समय बाद यह पहला चुनाव था जिसमें एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। पहले चरण के बाद यह स्पष्ट है कि बंगाल के मतदाताओं ने विकास को चुना है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article