इलेक्शन

Exit Poll से पहले ही अखिलेश यादव ने की 'भविष्यवाणी', सावधान और सतर्क रहने की दी नसीहत

Election Result: अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल और चुनावी नतीजों से पहले भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन भाजपा के झूठ और 'एक्जिट पोल' से सावधान-सतर्क रहें। सपा सुप्रीमो ने कहा कि पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में नहीं आइएगा।

Image

नतीजों से पहले अखिलेश यादव ने की ये अपील।

Photo : Times Now Digital

Akhilesh Yadav on Exit Polls: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि झूठ फैलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं।

नतीजों से पहले अखिलेश ने की ये अपील

उन्‍होंने यह भी अनुरोध किया कि आप लोग किसी भी 'भाजपाई' 'एग्जिट पोल' के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से सतर्क रहें। सपा प्रमुख अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को संबोधित एक संदेश में कहा, 'मैं आज आपसे एक बेहद जरूरी अपील कर रहा हूं। आप सब कल (शनिवार) वोटिंग के दौरान और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना खत्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में नहीं आइएगा।'

मीडिया पर सपा सुप्रीमो ने उठाया सवाल

अखिलेश यादव ने अपनी इस अपील की वजह स्पष्ट करते हुए इसी संदेश में कहा, 'दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा वालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव खत्म होते ही, वो अपनी 'मीडिया मंडली' से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीट मिल रही है जो कि पूरी तरह से झूठ है।'

अखिलेश ने जताया धांधली की आशंका

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि 'इंडिया गठबंधन' की सरकार बनने जा रही है।' उन्‍होंने मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके।

चंडीगढ़ के महापौर चुनाव का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ के महापौर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जो भाजपाई चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में अदालत द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वे चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता जरूरी है।

सपा प्रमुख ने कहा कि लोगों को किसी भी भाजपाई 'एग्जिट पोल' के बहकावे में आए बिना चौकन्ना रहते हुए आत्मविश्वास के साथ डटे रहना है। उन्होंने कहा कि जीत का प्रमाण-पत्र हासिल करने के बाद ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं। उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण में 13 सीट पर शनिवार को वोट पड़ेंगे और चार जून को मतगणना होगी। राज्‍य में कुल 80 सीट हैं।

Exit Poll 2024 Sidewise Live StreamingState Name
Delhi Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveDelhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Maharashtra Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveMaharashtra Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Haryana Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveHaryana Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveUttar Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024
2024 Exit Poll Result Live2024 Exit Poll Results
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveMadhya Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveMadhya Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024

(इनपुट- भाषा)

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article