Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Online Live Streaming: मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे लेकिन एक जून को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा है कि एक जून को अंतिम वोट पड़ने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। ऐसे में एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल देखे जा सकेंगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत भी एग्जिट पोल दिखाएगा। मध्य प्रदेश से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप को https://www.timesnowhindi.com/ पर मिलेंगे। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर MP एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।
एक जून को मतदान संपन्न होने के बाद आएंगे एग्जिट पोल।
कब और कहां देखें MP Exit Poll 2024
एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-
लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
क्या होते हैं एग्जिट पोल्स
चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।
मध्य प्रदेश के राजनीतिक समीकरण
मध्य प्रदेश में हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 सीटों पर कब्जा जमाया था। एक सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस के हिस्से में गई। इस सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ विजयी हुए। नुकलनाथ इस बार भी इस सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के बंटी साहू से है। इसके अलावा पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से और दिग्विजय सिंह राजगढ़ से उम्मीदवार हैं।
