Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में 16 नगर निगमों में बीजेपी ने परचम लहराया है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों में बीजेपी जीत को ओर बढ़ रही है। आगरा नगर निगम में जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही भाजपा 10वें राउंड की गिनती तक मायावती (Maywati) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के चक्रव्यूह में फंसती नजर आई। आगरा नगर निगम में 10वें राउंड तक भाजपा को बसपा से टक्कर मिली। 10वें राउंड तक बीएसपी प्रत्याशी 22 हजार वोट से आगे थीं।
34 साल से आगरा में भाजपा का मेयर
साल 1989 में आगरा के नगर निगम बनने के बाद पहली बार बीजेपी (BJP) के रमेशकांत वालिया (Rameshkant Walia) मेयर बने थे, उसके बाद से लगातार बीजेपी के ही मेयर चुनते आ रहे हैं। इस बार 10वें राउंड तक आगरा नगर निगम चुनाव में बीएसपी ने बीजेपी को करारी मात दी और ऐसा लगा जैसे बसपा की रणनीति में बीजेपी फंस गई। आगरा से मेयर पद पर बसपा ने वाल्मीकि समाज की प्रत्याशी को उतारा था।
मायावती ने बनाई ये रणनीति
आगरा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर (Hemlata Divakar BJP) को मेयर पद का टिकट दिया था और समाजवादी पार्टी ने युवा जूही प्रकाश जाटव (Juhi Prakash Jatav) को टिकट दिया था। जाटव समाज बसपा और मायावती का परंपरागत वोट है, ऐसे में मायावती ने नई चाल चली और वाल्मीकि समाज की लता वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में मायावती जाटव, वाल्मीकि और मुस्लिम वोट का समीकरण बनाना चाहती थीं।
कौन हैं लता वाल्मीकि Who is Lata Valmiki Agra
आगरा कालिंदी विहार की रहने वाली डॉ. लता वाल्मीकि ने राजनीति शास्त्र से परास्नातक करने के बाद डॉक्टरेट की। उनके पति अशोक कुमार सिंचाई विभाग में एक्सईएन हैं। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं।
