LIVE

Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura Nagar Nigam, Mayor Chunav Result 2023: आगरा में BJP की प्रचंड जीत, बसपा प्रत्‍याशी को एक लाख आठ हजार वोटों से हराया

Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura Nagar Nigam, Mayor Chunav Result 2023: आगरा में BJP की प्रचंड जीत, बसपा प्रत्‍याशी को एक लाख आठ हजार वोटों से हराया

Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura Nagar Nigam, Mayor Chunav Result 2023: आगरा में BJP की प्रचंड जीत, बसपा प्रत्‍याशी को एक लाख आठ हजार वोटों से हराया

Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura Nagar Nigam, Mayor, Palika, Nikay Chunav Result 2023, UP Municipal Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 News: यूपी निकाय चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा सहित प्रदेश के 17 नगर निगमों में दो चरणों में हुए चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे। आगरा में बीजेपी की हेमलता दिवाकर ने बसपा की लता वाल्‍मीकि को एक लाख आठ हजार वोटों से हराया है।

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE:Watch Live Counting Here

UP Election Commission Nikay Chunav Result 2023 LIVE: Check Ward Wise Result here


MAY 13, 2023 18:31 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा निगम चुनाव में भाजपा की जीत

आगरा में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां पर प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी लता वाल्‍मीकि को 1,08,000 वोटों से हराकर हेमलता दिवाकर महापौर बनीं। बता दें कि जीतने के बाद आरओ ने उन्‍हें प्रमाण-पत्र दिया।
MAY 13, 2023 17:56 IST

Agra Nagar Nigam Election Result:आगरा नगर निगम के 100 वार्ड के परिणाम घोषित

आगरा नगर निगम चुनाव परिणामों में भाजपा का जलवा बरकरार दिख रहा है। यहां पर 100 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 58 फीसदी में भाजपा ने बाजी मारकर बाजी पलट दी है।
MAY 13, 2023 17:44 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: 18वें राउंड की मतगणना पूरी

18वें राउंड तक वोटों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके तहत भाजपा को 81152, बसपा को कुल 144039, समाजवादी पार्टी को 40583, कांग्रेस को 14184, आम आदमी पार्टी को 6043 वोट मिले हैं। बताया गया है कि 3210 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।
MAY 13, 2023 17:07 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: 17वें राउंड की मतगणना पूरी

17वें राउंड तक 424741 वोटों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके तहत भाजपा को 206701, बसपा को कुल 139527, समाजवादी पार्टी को 37474, कांग्रेस को 13352, आम आदमी पार्टी को 5494 वोट मिले हैं। बताया गया है कि 3210 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।
MAY 13, 2023 16:10 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: 15वें चरण में भी भाजपा आगे

15वें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 49478 वोट से आगे। चल रही हैं। भाजपा को 178866, समाजवादी पार्टी को 32542, बीएसपी को 129388, कांग्रेस को 11592 और अन्‍य को 5178 वोट मिलते दिख रहे हैं।
MAY 13, 2023 14:43 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में बड़ा फेरबदल

आगरा में 16वें राउंड की मतगणना के बाद मेयर पद पर बीजेपी की हेमलता दिवाकर ने बड़ी बढ़त ले ली है। वे बीएसपी की डॉ. लता वाल्मीकि से 50 हजार वोटों से आगे।
MAY 13, 2023 14:34 IST

अलीगढ़ में भाजपा के प्रशांत सिंघल को अब तक 40302 वोट

अलीगढ़ मेयर पद पर 11 राउंड तक के परिणाम, भाजपा आगेभाजपा : 104373सपा : 64071बसपा : 28319भाजपा के प्रशांत सिंघल को अब तक 40302 वोट से बढ़त
MAY 13, 2023 14:25 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में बीजेपी 25 हजार वोट से आगे

आगरा नगर निगम में 13 वें राउंड की मतगणना के बाद मेयर सीट पर बीजेपी की हेमलता दिवाकर बीएसपी की डॉ लता बाल्मीकि से 25 हजार वोटों से आगे निकली।
MAY 13, 2023 14:17 IST

Firozabad Nagar Nigam Election Result: फिरोजाबाद में भाजपा 20768 वोट से आगे

कामिनी राठौर भाजपा 69703
मशरूर फातिमा सपा 48935
रुखसाना बेगम बसपा 35530
उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 14758
MAY 13, 2023 14:10 IST

Agra Nagar Nigam History: बेबीरानी मौर्य भी रहीं मेयर

आगरा में 1995 में पहली अनुसूचित वर्ग की महिला के रूप में बेबीरानी मौर्य मेयर पद पर जीतीं। 1989 से 2017 तक छह बार हुए चुनावों में दो बार अनुसूचित वर्ग की महिलाएं, दो बार अनुसूचित वर्ग के पुरुष और दो बार अनारक्षित वर्ग से पुरुष ही भाजपा से मेयर बने हैं।
MAY 13, 2023 13:55 IST

हाथरस की नगर पालिका चुनाव अपडेट

  • हाथरस की नगर पालिका और नगर पंचायत के अब तक परिणाम
  • हसायन के वार्ड नंबर 4 से कुलदीप कुमार दिवाकर को 36 वोट से विजयी घोषित किया गया है।
  • मैंडू के वार्ड नंबर 4 सभासद से सुनीता सिंह 61 वोटों से चुनाव जीती।
  • मैंडू के वार्ड नंबर 8 सभासद से कैलाश चंद्र 35 वोटों से चुनाव जीते।
MAY 13, 2023 13:45 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में मतगणना का 10वां चक्र पूरा

10 वें राउंड तक बीएसपी को मिले 100507 वोट
10वें राउंड तक बीजेपी को मिले 102422 वोट
10वें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी पिछड़ी
10 वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी 1915 मतों से आगे
MAY 13, 2023 13:41 IST

UP Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद में रुझानों ने चौंकाया, भाजपा की कामिनी सबसे आगे

फिरोजाबाद में नगर निगम चुनाव में मेयर पद भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 12 हजार वोट से आगे चल रही हैं। सपा की मसरूर फातिमा की तरफ से टक्कर मिल रही है। बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी टक्कर नहीं दे पा रहे हैं।
MAY 13, 2023 13:34 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में बड़ा उलटफेर, बीएसपी की लता वाल्मीकि पिछड़ीं

आगरा नगर निगम के मेयर चुनाव में अब तक आगे चल रहीं बसपा की लता वाल्मीकि दसवें राउंड की गिनती के बाद पिछड़ गई हैं। बीजेपी की हेमलता दिवाकर कुशवाह ने 2000 वोट के अंतर से लीड ले ली है।
MAY 13, 2023 13:31 IST

Mathura Nagar Nigam Election Result: मथुरा में 69039 वोटों से बीजेपी आगे

मथुरा वृंदावन नगर निगम में मेयर सीट के लिए 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 69039 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है उन्हें अब तक कुल 92488 वोट मिले हैं।
MAY 13, 2023 13:05 IST

Aligarh Nagar Nigam Election Result Live: अलीगढ़ में भाजपा के प्रशांत सिंघल 29776 वोट से आगे

अलीगढ़ नगर निकाय मेयर पद चुनाव में 9वें राउंड तक के परिणाम :
भाजपा : 83229
सपा : 53453
बसपा : 22862
भाजपा के प्रशांत सिंघल 29776 वोट से आगे
MAY 13, 2023 12:58 IST

Mathura Nagar Nigam Election result Live: मथुरा के वार्डों में बीजेपी की लहर

मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड 37 से बीजेपी प्रत्याशी राजीव कुमार जीत गए हैं. उन्हें कुल 1127 वोट मिले हैं। नगर निकाय चुनावों में मथुरा के वार्ड नौ से बीजेपी प्रत्याशी सुमित गौतम चुनाव जीत गए हैं। वार्ड 70 से बीजेपी प्रत्याशी वैभव अग्रवाल ने भी 1181 वोटों से विजयी हुए।
MAY 13, 2023 12:48 IST

Agra Nagar Nigarm Election Result 2023: छठवें चरण के बाद 14,072 वोटों से बसपा आगे

आगरा मेयर सीट मतगणना के छठवें चक्र का क्रम पूरा होने के बाद बीएसपी प्रत्याशी लता वाल्मिकी 14,072 मतों से आगे। आगरा नगर निगम, वार्ड 53 से प्रकाश केशवानी ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 52 से मोहम्मद शहजाद, समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 66 से अरविंद मथुरिया ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 67 से प्रियंका अग्रवाल बीजेपी ने जीत दर्ज की।
MAY 13, 2023 12:44 IST

Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में बड़ा उलटफेर, चार मंत्रियों के शहर में पिछड़ीं भाजपा की मेयर प्रत्याशी

आगरा में महापौर के चार चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। बसपा प्रत्याशी डा. लता वाल्मीकि 22 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा की प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह को उन्होंने पीछे छोड़ रखा है। आगरा से बीजेपी के चार मंत्री हैं लेकिन पार्टी काफी पिछड़ती नजर आ रही है।
MAY 13, 2023 12:38 IST

Mathura Nagar Nigam Election Result Live: मथुरा में बीजेपी 42549 वोट से आगे

मथुरा वृंदावन नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को आठवें राउंड की मतगणना में 42549 वोटों की बढ़त मिल गई है। बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को कुल 59091 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीएसपी के प्रत्याशी राजा मोहतासिम हैं।