Agra Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: आगरा नगर निगम में मेयर के लिए लड़ाई दिलचस्प हो चली है। चार मई को होने वाले चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो बीजेपी प्रत्याशी की जीत करीब 2 लाख मतों से हुई थी। लेकिन इस दफा आम आदमी पार्टी के होने की वजह से मुकाबला दिलचस्प हो गया। बीजेपी की उम्मीदवार की काट के लिए आप ने उसी बिरादरी के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। हालांकि बीजेपी को यकीन है कि आगरा की जनता बंपर मतों से उनके उम्मीदवार को विजयी बनाएगी।
एक नजर
- आगरा नगर निगम के 15 वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला
- दो वार्ड में सीधा मुकाबला
- दयालबाग नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभी पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
- आगरा में पहले चरण यानी 4 मई को चुनाव
- आगरा की मेयर सीट एससी के लिए सुरक्षित
आगरा में करीब 16.50 लाख मतदाता
आगरा नगर निगम में करीब 16.60 लाख मतदाता हैं जिनमें एससी समाज की आबादी 40 से 45 फीसद है, जाटव मतदाता करीब साढ़े चार लाख हैं। एक लाख के करीब वाल्मीकि समाज और 80 हजार के करीब खटीक समाज। अगर वैश्य बिरादरी की बात करें तो करीब ढाई लाथ ब्राह्मण एक लाख और मुस्लिम समाज डेढ़ लाख के करीब है।
पिछले चुनाव में बीजेपी का कब्जा
पिछले चुनाव में बीजेपी के नवीन जैन करीब दो लाख मतों से निर्वाचित हुए थे। बीएसपी के दिगंबर सिंह धाकरे को शिकस्त दिया था। बीजेपी मे इस दफा हेमलता दिवाकर कुशवाहा को टिकट दिया है तो काट के तौर आम आदमी पार्टी ने सुनीता दिवाकर को चुनाव में उतारा है। जानकारों का कहना है कि मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका में होंगे। जो उम्मीदवार बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त देने में कामयाब होगा उसे अपना वोट दे सकते हैं।
