इलेक्शन

पिछले 24 वर्षों से लगातार गालियां खा-खाकर मैं गाली प्रूफ बन गया हूं, विपक्ष के हमलों पर बोले पीएम मोदी

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीएम ने कहा कि विपक्ष इतना कुंठित हो गया है कि अब गाली देना उनके स्वभाव में ही शामिल हो गया है।

Image

निजी हमले पर क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विरोधियों को घेरते हुए कहा कि किस तरह वह लगातार विपक्ष की गालियां झेल रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पीएम मोदी ने व्यक्तिगत हमलों को लेकर अपना नजरिया रखा। पीएम मोदी ने कहा कि वह पिछले 24 वर्षों से ऐसी गालियां झेल रहे हैं। पीएम ने कहा कि विपक्ष इतना कुंठित हो गया है कि अब गाली देना उनके स्वभाव में ही शामिल हो गया है।

पीएम बोले, गाली प्रूफ बन गया हूं

चुनाव अभियानों के दौरान व्यक्तिगत हमलों के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा, जहां तक मोदी का सवाल है, पिछले 24 वर्षों से लगातार गालियां खा-खाकर मैं 'गाली प्रूफ' बन गया हूं। मुझे 'मौत का सौदागर' और 'गंदी नाली का कीड़ा कहा गया। अब गाली देना उनका स्वभाव बन गया है।

पीएम ने कहा, संसद में हमारी पार्टी के सदस्य ने हिसाब लगाया और 101 गालियां गिनाईं। तो चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गाली देने का अधिकार सिर्फ उन्हें है और वे इतने हताश हो गए हैं कि अब गाली देना उनका स्वभाव बन गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article