इलेक्शन

Gujarat Kachchh Election Results: कच्छ जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर BJP को मिली जीत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 04:55 PM IST

Gujarat Kachchh Election Results 2022 Constituency wise: गुजरात के कच्छ जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। अब्दासा (Abdasa), अंजार (Anjar), भुज (Bhuj), गांधीधाम (एससी) (Gandhidham SC), मांडवी (Mandvi), रैपर (Rapar) विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों को मात दी है।

Image

Gujarat Kachchh Election Results: कच्छ जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर BJP को मिली जीत

Gujarat Kachchh Election Results : गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में लगातार 7वीं जीत मिल रही है। एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में गुजरात में बीजेपी के लिए बड़े बहुमत की भविष्यवाणी की गई थी। यह सच भी साबित हुई। पार्टी लगातार 7वीं बार राज्य में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुई है। गुजरात के कच्छ जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों अब्दासा, अंजार, भुज, गांधीधाम (एससी), मांडवी, रैपर पर बीजेपी को जीत मिली है।

Gujarat Kachchh Election Result: Full Results From Abdasa, Anjar, Bhuj, Gandhidham (SC), Mandvi, Rapar

विधानसभा क्षेत्रबीजेपी उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारजीत
अब्दासाजडेजा प्रद्युम्नसिंह महीपतसिंहजाट ममद जंगवसंतभाई वलजी खेतानीबीजेपी
अंजारछंगा त्रिकम बिजलडांगर रमेशभाई शामजीभाईअर्जनभाई चनाभाई रबारीबीजेपी
भुजकेशुभाई शिवदास पटेलअर्जन भूडियाराजेश केसरा पिंडोरियाबीजेपी
गांधीधाम (एससी)मालती किशोर माहेश्वरीभरतभाई वेल्जीभाई सोलंकीबुद्धभाई थावर माहेश्वरीबीजेपी
मांडवीअनिरुद्ध भाईलाल दवेराजेंद्रसिंह ए जडेजाकैलासदन के गढ़वीबीजेपी
रैपरवीरेंद्रसिंह बहादुरसिंह जडेजाभचुभाई धर्मशी आरेठियाअंबा परवंत पटेलबीजेपी

बीजेपी के लिए यहां बड़ी जीत 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी की दावेदारी को मजबूत करेगी। बीजेपी के लिए मुख्य चुनौती के रूप में कांग्रेस की भूमिका दांव पर है और नतीजों से पता चलेगा कि क्या पार्टी के मूक अभियान ने लोगों को प्रभावित किया है। पार्टी के शीर्ष नेता भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त थे।

इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में करीब 4 प्रतिशत कम हुआ। राज्य में 2017 में 68.39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार सिर्फ 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ। मत प्रतिशत में इस गिरावट की वजह शहरी मतदाताओं की अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सामान्य उदासीनता बताई गई। कम मतदान प्रतिशत ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है और दूसरे चरण में पार्टी ने मतदान के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article