इलेक्शन

'A से अपहरण, F से फिरौती, R से रंगदारी', PM मोदी बोले- RJD मेंबर्स 'जंगलराज पाठशाला' में करते हैं पढ़ाई

Bihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजद सदस्य 'जंगलराज पाठशाला' में पढ़ाई करते हैं, जहां उन्होंने A से अपहरण, F से फिरौती, R से रंगदारी सीखा। उन्होंने कहा, "राजद के लोग 'जंगलराज पाठशाला' से पढ़े हैं, जो 'A से अपहरण', 'Aa से अत्याचार' सिखाती है।

Image

पीएम मोदी ने भागलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Bihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भागलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद सदस्य 'जंगलराज पाठशाला' में पढ़ाई करते हैं, जहां उन्होंने A से अपहरण, F से फिरौती, R से रंगदारी सीखा। उन्होंने कहा, "राजद के लोग 'जंगलराज पाठशाला' से पढ़े हैं, जो 'A से अपहरण', 'Aa से अत्याचार' सिखाती है। राजद के लोग केवल 'F से फिरौती' और 'R से रंगदारी' समझते हैं। उनकी स्कूल P से परिवारवाद, G से घोटाला सिखाती है। राजद का ककहरा है कट्टा, क्रूरता, कुशासन, कुसंस्कार, भ्रष्टाचार और कुशासन...।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवार और राहुल गांधी के परिवार को दो "सबसे भ्रष्ट परिवार" करार दिया। उन्होंने कहा, "आप कल्पना कीजिए कि अगर बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार और देश का सबसे भ्रष्ट परिवार, जो जमानत पर बाहर है। ये दोनों अगर सत्ता में होते, तो ये पैसे बहनों के खाते में नहीं, ये कांग्रेस और राजद के नेताओं की तिजौरी में पहुंच जाते।''

पीएम मोदी ने महागठबंधन के बीच आंतरिक सत्ता संघर्ष का दावा किया। उन्होंने कहा कि राजद ने कांग्रेस से "उनकी सिर पर बंदूक रखकर" मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी छीन ली। पिछले कुछ महीनों से, कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी बड़ी है और राजद केवल एक छोटा टैग-ऑन है, लेकिन राजद ने कांग्रेस के इस घमंड को चुनौती दी, उनके 'नामदार' के घमंड को चुनौती दी है और कांग्रेस के सिर पर बंदूक रखकर, उन्होंने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी छीन ली है। अब, कांग्रेस के लोग राजद से बदला लेने के लिए तैयार हो रहे हैं।

महागठबंधन पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'नामदार' करार देते हुए दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता कभी बिहार नहीं आना चाहते थे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस 'नामदार' काफी समय से गायब हैं। लोग कहते हैं कि वह बिहार आना भी नहीं चाहते थे; उन्हें जबरदस्ती लाया गया, लेकिन अब वह खुद राजद को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो लोग सत्ता के हित के लिए अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं, वे कभी भी बिहार के शुभचिंतक नहीं हो सकते हैं।''

बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों का पहला चरण गुरुवार को सुबह 7:00 बजे 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरू हुआ, जिसमें लगभग 3.75 करोड़ मतदाता शामिल हैं। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा और सुरक्षा कारणों से कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समय को 5 बजे तक सीमित किया गया है।

पहले चरण में कई वरिष्ठ नेताओं की किस्मत तय होगी, जिनमें राजद के तेजस्वी यादव, भाजपा के नेता सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय और जदयू के श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी शामिल हैं। तेज प्रताप यादव भी पहले चरण में चुनावी मैदान में हैं। सनद रहे कि 2020 में, मतदान तीन चरणों में हुआ था। एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं, जबकि विपक्ष ने 110 सीटें जीती थीं। जदयू के खाते में 43 सीटें आईं, भाजपा ने 74, राजद ने 75 सीटें और कांग्रेस ने 19 अपने नाम की थीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article