एजुकेशन

कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भर्ती करेगी योगी सरकार, शैक्षणिक पदों पर पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षिकाओं की होगी तैनाती

Sarkari Naukri 2025: जालौन जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा के माध्यम से पूर्णकालिक और अंशकालिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है।

Image

कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भर्ती करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के माध्यम से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के तमाम प्रयास कर रही है। जालौन जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा के माध्यम से पूर्णकालिक और अंशकालिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। इन रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

हिंदी और संस्कृत विषय के लिए पूर्णकालिक शिक्षिका के 2 पद, गणित में पूर्णकालिक शिक्षिका के 1 पद, सामाजिक विज्ञान में पूर्णकालिक शिक्षिका के 2 पद, कला क्राफ्ट, संगीत और गृहशिल्प में अंशकालिक शिक्षिकाओं के 2 पद, कम्प्यूटर में अंशकालिक शिक्षिका के 1 पद, मुख्य रसोइया के पूर्णकालिक 6 पद, सहायक रसोइया के पूर्णकालिक 10 पद, परिचारक पूर्णकालिक 1 पद और चौकीदार के पूर्णकालिक 2 पदों पर भर्ती होगी। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

पदों के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप और दिशा निर्देश जालौन जिले की एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र 06.01.2026 तक जालौन के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो जाने चाहिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article