एजुकेशन

Winter Vacations in Kashmir: कश्मीर में 12वीं तक के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगी क्लासेस

Kashmir School Winter Holidays: स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSJK) ने कश्मीर के स्कूलों और जम्मू के शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से शीतकालीन अवकाश का प्रस्ताव दिया है। डीएसईके द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, दूसरी प्राथमिक कक्षा तक के लिए शीतकालीन अवकाश 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक प्रस्तावित किया गया है।

Image

कश्मीर में सर्दियों की छुट्टियां

Photo : Times Now Digital

Kashmir School Winter Holidays: स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने कश्मीर के स्कूलों और जम्मू के शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से शीतकालीन अवकाश का प्रस्ताव दिया है। डीएसईके द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, दूसरी प्राथमिक कक्षा तक के लिए शीतकालीन अवकाश 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक प्रस्तावित किया गया है।

कश्मीर में स्कूलों के नाम जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 5वीं तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। बता दें कि स्कूल स्टाफ को भी छुट्टियां मिलेंगी।

Kashmir School Winter Vacation के लिए नोटिस जारी

Winter Vacation.

Winter Vacation.

कश्मीर घाटी में मौजूदा मौसम की स्थिति विशेष रूप से शीत लहर और घने कोहरे के मद्देनजर यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को प्रस्तुत प्रस्ताव में कहा गया है, स्थिति के कारण शीतकालीन अवकाश घोषित करना आवश्यक हो गया है। इसलिए प्रस्ताव आपके अवलोकन और आगे की आवश्यक कार्रवाई और आदेशों के लिए प्रस्तुत किया गया है।

आदेश में सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षण कर्मचारियों को 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए 10 फरवरी, 2025 से अपने संबंधित मुख्यालय में रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया गया है। शिक्षकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अवकाश अवधि के दौरान आवश्यकतानुसार छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहें। किसी भी दोषी संस्थान प्रमुखों या शिक्षण स्टाफ के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article