एजुकेशन

Rajasthan Schools Winter Vacation 2024: बच्चों की बल्ले बल्ले, शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा, जनवरी में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Rajasthan Schools Winter Vacation 2024: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आई है, जिसके अनुसार राजकीय-निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। अगर आप भी स्कूली छात्र हैं, तो जानें कब से कब तक चलेगा विंटर वेकेशन, किस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Image

शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा

Rajasthan Schools Winter Vacation 2024: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आई है। राजकीय-निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विंटर वेकेशन का ऐलान करते ही बच्चों में खुशी की लहर आ गई है, और लोग ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट पर Winter Vacation Holiday को सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी स्कूली छात्र हैं, तो जानें कब से कब तक चलेगा विंटर वेकेशन, किस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Winter Vacation in Rajasthan

कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि 'राज्य में संचालित समस्त विद्यालय (प्राइवेट स्कूल सहित) को विद्यालय में होने वाले ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं मध्यवधि अवकाश की पूर्णतया पालना विभाग द्वारा जारी शिविरा कैलेंडर के अनुसार किया जाना अनिवार्य है विभाग द्वारा शिविरा पंचाग 2024-25 के अंतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है'

winter vacation in Rajasthan

राजस्थान में विंटर वेकेशन की हुई घोषणा

Winter Vacation in Rajasthan School 2024

अंत: राज्य में संचालित समस्त विद्यालयों (प्राइवेट स्कूल सहित) को निर्देशित किया जाता है शीतकालीन अवकाश विभाग द्वारा शिविरा कैलेंडर के अनुसार ही किेया जाना सुनिश्चित कराएं।

Winter Holiday in Rajasthan

यदि किसी गैर सरकारी विद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि अनुसार शीतकालीन अवकाश नहीं किया जाता अथवा अवकाश के दौरान विद्यालय का संचालन किया जाता है तो इस स्थिति में विद्यालय के विरुद्ध राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 नियम 1993 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article