एजुकेशन

Winter Vacation Extended: यूपी, बिहार में सर्दी का सितम, जानें कब खुलेंगे बच्चों के स्कूल

Winter Vacation Extended in UP and Bihar: यूपी और बिहार में सर्दी का सितम जारी है। अधिकांश जिलों में शीतलहर और कोहरे के चलते तापमान गिर गया है। ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। जानें यूपी और बिहार में कब खुलेंगे बच्चों के स्कूल।

Image

Winter Vacation in UP & Bihar

Winter Vacation Extended in UP and Bihar: यूपी और बिहार में सर्दी का सितम जारी है। अधिकांश जिलों में शीतलहर और कोहरे के चलते तापमान गिर गया है। बिहार के पटना में ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 8वीं कक्षा तक स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अन्य जगहों पर भी ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। जानें यूपी और बिहार में कब खुलेंगे बच्चों के स्कूल।

पटना में छुट्टियां बढ़ा दी गईं

राज्य सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिले में ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए पटना जिले के सभी निजी सरकारी विद्यालय प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी ) कक्षा 8 तक के लिए 21 जनवरी 2024 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

आगरा में विंटर वेकेशन

आगरा जिले में अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।

वाराणसी स्कूल बंद

वाराणसी में इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे की वजह से लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। स्कूल बंद हो गए हैं। आदेश के अनुसार, 17 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article