SSC Delhi Police Driver PE Admit Card 2026 Released: एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Delhi Police Driver PE Admit Card 2026) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Delhi Police Driver PE Date: कब होगी दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल टेस्ट
बता दें दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल परीक्षा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप के एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Police Driver PE Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Delhi Police Driver PE Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Delhi Police Driver PE Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
Delhi Police Driver PE Document Verification: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट के साथ साथ दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। यहां अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि अपने साथ वह सभी दस्तावेज लेकर आएं, जो एप्लीकेशन फॉर्म में आपने अटैच किया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।
