एजुकेशन

यूपी का सबसे बड़ा Metro स्टेशन कौन-सा है? जानिए क्या है खासियत

उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में Metro का संचालन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन कौन सा है और इसकी क्या खासियत है। आइए जानते हैं -

Image

यूपी का सबसे बड़ा Metro स्टेशन कौन-सा है? (Photo- AI)

उत्तर प्रदेश (UP) 75 जिलों के साथ देश का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। आकार में यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। ऐसे में सभी जिलों की अपनी एक परिवहन व्यवस्था है, जो यातायात आसान बनाती है। इसमें मेट्रो (Metro) सेवा भी शामिल है। हालांकि अभी पूरे राज्य में मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं है, लेकिन राज्य के कई प्रमुख शहरों में मेट्रो की सुविधा दी जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन कहां है। यह किस जिले में स्थित है और इसकी लंबाई क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन

उत्तर प्रदेश में भी धीरे-धीरे मेट्रो का मकड़ा जाल फैल रहा है। राज्य के कई जिलों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान समय में यूपी के 6 शहरों में मेट्रो सेवा फैली हुई है। लेकिन इस बीच आपने कभी सोचा कि यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन कहां है।

किन प्रमुख शहरों में है मेट्रो सेवा

यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा है। इसके अलावा मेरठ में मेट्रो सेवा का विस्तार और विकास किया जा रहा है।

कहां है यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन

बता दें कि यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन 'बेगमपुल मेट्रो स्टेशन' है, जो मेरठ में स्थित है। बता दें कि यह स्टेशन दिल्ली -मेरठ आरआरटीएस (नमो भारत) और मेरठ मेट्रो दोनों का ही सबसे प्रमुख जंक्शन है।

क्या है बेगमपुल मेट्रो सटेशन की खासियत

बेगमपुल मेट्रो स्टेशन एक तीन स्तरीय मेट्रो स्टेशन है। इसके पहले स्तर पर टिकट काउंटर और सुरक्षा जांच की जगह बनाई गई है। दूसरे स्तर पर यात्रियों के आवागमन की जगह है और तीसरे स्तर पर प्लेटफॉर्म है, जहां ट्रेनों के आवागमन के लिए ट्रैक बनाए गए हैं।

हाईब्रिड मेट्रो स्टेशन क रूप में मिली पहचान

बता दें कि बेगमपुल मेट्रो स्टेशन को हाइब्रिड मेट्रो स्टेशन के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यहां आरआरटीएस और लोकल मेट्रो दोनों की सेवा उपलब्ध होगी।

क्या है इसकी लंबाई

बेगमपुल मेट्रो स्टेशन की लंबाई 250 मीटर तक रखी गई है। साथ ही बता दें कि यह मेट्रो स्टेशन जमीन से करीब 25 मीटर नीचे बनाया गया है। यह अन्य मेट्रो स्टेशन की तुलना में अधिक है। यही कारण है कि अंडरग्राउंड से प्लेटफार्म तक जाने के लिए लिफ्ट से लेकर एस्केलेटर की सुविधा दी गई है। यहां कई एग्जिट और एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं, जो मेट्रो के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article