एजुकेशन

भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जहां खड़े हो सकते हैं 178 विमान, 6 रनवे और 4 टमिर्नल का है रिकॉर्ड

Which is Indias Largest Airport (Bharat ka sabse bada airport): भारत में कुल 487 हवाई अड्डे या हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है। अगर नहीं तो आज जान लें।

Image

Indias largest Airport Noida: भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (Image: Canva)

Which is Indias Largest Airport (Bharat ka sabse bada airport): भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की वेबसाइट के अनुसार, भारत में कुल 487 हवाई अड्डे या हवाई पट्टियां हैं। इनमें से 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन एएआई द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को दिल्ली के करीब उस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी जो विश्व के एविएशन सेक्टर में भारत की शक्ति को मजबूत करने का काम करेगा।

अब यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है और जल्द इसके उद्घाटन का इंतजार है। ये जानना जरूरी है कि दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा ये हवाई अड्डा कहां बनकर तैयार हुआ है। क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है जहां 6 रनवे और 4 टमिर्नल हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने वाला यह देश का इकलौता हवाई अड्डा है।

दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (Image: Canva)

दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (Image: Canva)

बता दें कि इस एयरपोर्ट का नाम है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर जोकि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ना केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Jewar Airport: 2017 में हुई थी घोषणा

2017 में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मई 2018 में इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी। यूपी के जेवर में नोएडा एयरपोर्ट को बनाने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 5,845 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस एयरपोर्ट में एक साथ 178 विमान खड़े हो सकेंगे।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Image: Canva)

इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Image: Canva)

Noida International Airport: 6 रनवे वाला देश का पहला एयरपोर्ट

यह देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जिसे 6 रनवे के साथ तैयार किया गया है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार टर्मिनल बनाए जा रहे हैं। जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 3 टर्मिनल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को नोएडा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। अब जल्द ही इसके उद्घाटन का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द इसका उद्घाटन करेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article