एजुकेशन

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग किस शहर में है, ऊंचाई जानकर उड़ जाएंगे होश

​भारत की सबसे ऊंची इमारतें मुंबई में देखने को मिल जाएंगी। वर्तमान में यहां 200 से भी ज्यादा गगनचुंबी इमारते हैं। इसके अलावा यहां पर 5600 से भी ज्यादा ऊंची-ऊंची इमारतें मौजूद हैं। ​चलिये जानते हैं सबसे ऊंची इमारत किस शहर में है।

Image

which Indian city has tallest building

Which Indian city has tallest building: हमारे देश में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण के बीच ऊंची-ऊंची इमारतें अब सिर्फ जरूरतें ही नहीं रह गई हैं। बल्कि ये स्टेटस और डेवलपमेंट का भी प्रतीक बन चुकी हैं । देश में एक से बढ़कर एक इमारते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर में सबसे ऊंची इमारत है? प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को देश के बारे में ऐसी जानकारी जरूर होनी चाहिए। चलिये जानते हैं देश के कौन से शहर में सबसे ऊंची इमारत है।

भारत में कितनी ऊंची इमारतें ?

भारत की सबसे ऊंची इमारतें मुंबई में देखने को मिल जाएंगी। वर्तमान में यहां 200 से भी ज्यादा गगनचुंबी इमारते हैं। इसके अलावा यहां पर 5600 से भी ज्यादा ऊंची-ऊंची इमारतें मौजूद हैं। (tallest building of India) भारत की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत की बात करें तो ये मुंबई में स्थित है। ये पैलेस रॉयल के नाम से जानी जाती है। इस बिल्डिंग की कुल ऊंचाई 320 मीटर है। साल 2008 में इसका काम शुरू हुआ था।

इन शहरों में हैं ऊंची इमारतें

मुंबई भारत का आर्थिक केंद्र है और यहां पर जमीन की कमी की वजह से ऊंची-ऊंची इमारतें बनाई गई हैं। शहर में रियल एस्टेट की कीमतें बहुत ज्यादा होने की वजह से डेवलपर्स ऊंचाई की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां पर आपको काफी ऊंची बिल्डिंग्स देखने को मिल जाएंगी। हालांकि बीते कुछ समय से देश की राजधानी दिल्ली में भी काफी ऊंची-ऊंची इमारतें देखने को मिली हैं। दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और हैदराबाद में भी ऊंची इमारतों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। भारत का स्काईलाइन आने वाले समय में और ऊंचा होने वाला है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article