एजुकेशन

O नेगेटिव नहीं बल्कि ये है सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप, दुनिया में सिर्फ 50 लोगों के पास

Rarest Blood Group : क्या आप जानते हैं कि ओ नेगेटिव नहीं बल्कि एक ऐसा ब्लड ग्रुप है जो दुर्लभ है। इस तरह के ब्लड ग्रुप वाले सिर्फ 50 ही लोग पूरी दुनिया में मौजूद हैं। ये कौन सा ब्लड ग्रुप है?

Image

Blood Group

Rarest Blood Group : क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे रेयर ब्लड ग्रुप कौन सा है? अकसर लोगों को लगता है कि ओ नेगेटिव एक ऐसा ब्लड ग्रुप है, जो आम नहीं है। इस तरह के ब्लड ग्रुप वाले लोग हर तरह के ब्लड ग्रुप वाले लोगों को खून दे सकते हैं। मगर ऐसे लोगों को जब ब्लड की जरूरत होती है तो इन्हें सिर्फ ओ ब्लड ग्रुप वालों की ही जरूरत होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि ओ नेगेटिव को एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप नहीं कहा जा सकता। तो फिर सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप कौन सा है, चलिये जानते हैं...

कौन सा ब्लड ग्रुप है दुर्लभ ?

क्या आप जानते हैं कि ओ नेगेटिव नहीं बल्कि एक ऐसा ब्लड ग्रुप है जो दुर्लभ है। इस तरह के ब्लड ग्रुप वाले सिर्फ 50 ही लोग पूरी दुनिया में मौजूद हैं। ये कौन सा ब्लड ग्रुप है?

60 लाख में सिर्फ 1 इंसान का है ये ब्लड ग्रुप

दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप है- आरएच नल। Rh null. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तरह का ब्लड ग्रुप दुनियाभर के 60 लाख लोगों में सिर्फ एक ही इंसान में होता है। ये ब्लड ग्रुप इतना दुर्लभ है कि इस तरह के ब्लड ग्रुप वाले लोगों को खुद अपना ब्लड फ्रीज करके जमा करने को कहा जाता है। यही वजह है कि इसे गोल्डन ब्लड भी कहा जाता है।

कैसे तय होता है ब्लड ग्रुप ?

आपके शरीर के खून का ग्रुप यानी ब्लड ग्रुप को रेड ब्लड सेल्स की सतह पर मौजूद कुछ खास तरह के मार्कर्स की मौजूदगी या उनकी गैर मौजूदगी के आधार पर तय होता है।

क्यों रेयर है ये ब्लड ग्रुप ?

पूरी दुनिया में सिर्फ 50 लोगों के पास ही Rh null ब्लड ग्रुप है। ये इतना रेयर इसलिये है क्योंकि Rh सिस्टम के सारे 61 एंटीजन गायब होते हैं। ऐसा जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से होता है।

कौन होता है यूनिवर्सल डोनर ?

ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले यूनिवर्सल डोनर कहलाते हैं क्योंकि उनके ब्लड में न तो ए, न ही बी और न ही आरएच एंटीजन होते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article