एजुकेशन

CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड कब जारी करेगा एडमिट कार्ड? यहां वेबसाइट पर करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 5, 2023, 07:39 PM IST

CBSE Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से पहले ही परीक्षा का सारा शेड्यूल जारी किया जा चुका है और अब बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in की मदद से प्रवेश पत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Image

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023

CBSE Board Exam 2023 Admit Card: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 फरवरी 2023 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू करेगा। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद सीबीएसई प्रवेश पत्र कक्षा 10 और कक्षा 12 आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर उपलब्ध होंगे। छात्र अपने स्कूलों से थ्योरी परीक्षा के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं, जैसे कि एडमिट कार्ड कब जारी और इस तरह की अन्य बातें इसमें होंगी।

सीबीएसई की 10वीं की टाइमिंग सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है। कक्षा 10, 12 के छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10, 12 थ्योरी परीक्षा 2023 अनुसूची की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

प्राइवेट तौर पर परीक्षा दे रहे छात्र वेबसाइट से सीबीएसई हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर छात्रों के लिए सीबीएसई 2023 का एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों से जारी होगा। स्कूल के प्रधान अध्यापक की ओर से ठीक से प्रवेश पत्र पर साइन करने के बाद, शिक्षक उन्हें बांट सकेंगे।

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023: एडमिट कार्ड वेबसाइट

parikshasangam.cbse.gov.in

cbse.gov.in

सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023: डाउनलोड के स्टेप्स

  • सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उस लिंक को क्लिक करें जिस पर 'सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 10वीं या 12वीं' लिखा हो।
  • 'प्रमाणीकरण विवरण' पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपनी ब्रांच की जानकारी जैसे आवेदन संख्या, नाम, माता का नाम और पिता का नाम दर्ज करें। अब सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपका सीबीएसई प्रवेश पत्र 2023 स्क्रीन दिखाई देगा।
सीबीएसई हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए भी अपने पास रख लें। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in को भी लगातार चेक करें।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article