एजुकेशन

कॉलेज का पहला दिन होगा शानदार, बस इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

What to do on First Day of College: कॉलेज को लेकर लोगों के मन में ढे़र सारी उम्मीदों के साथ कुछ सवाल व डर भी होते हैं। ऐसे में कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपने कॉलेज के पहले दिन को यादगार बना सकते हैं।

Image

What to do on First Day of College

Photo : iStock

What to do on First Day of College: दिल्ली समेत देशभर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूल की दहलीज को पार करके कॉलेज लाइफ में प्रवेश करना रोमांच और चुनौतियों से भरपूर हो सकता है। लाखों स्टूडेंट्स अभी से अपने कॉलेज के पहले दिन को खास बनाने की तैयारी में लग गए होंगे। कॉलेज को लेकर लोगों के मन में ढे़र सारी उम्मीदों के साथ कुछ सवाल व डर भी होंगे। ऐसे में कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपने कॉलेज के पहले दिन को यादगार बना सकते हैं।

पहनावें का रखें ख्याल

कॉलेज के पहले दिन अच्छी तरह से ड्रेसअप होकर जाएं। कपड़ा ऐसे होने चाहिए, जो बिना आपके कहे आपके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करे। आउटफिट मौसम के मुताबिक लेकिन आरामदायक होना चाहिए। इसके साथ ही फुटवियर भी आरामदायक पहनें ताकि ज्यादा चलने में समस्या न हो।

खुद पर रखें विश्वास

कॉलेज के पहले दिन नर्वस होना लाजमी है लेकिन अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। आपकी तरह ही बाकी स्टूडेंट्स का भी कॉलेज में पहला ही दिन होगा। ऐसे में नए लोगों, नए माहौल और नए टीचर्स के लिए खुद को मेंटली तैयार कर लें। ध्यान रखें कि आपका आत्मविश्वास घमंड में न बदलने पाए।

कैंपस की करें सैर

कॉलेज के पहले दिन ही कैंपस की अच्छी तरह सैर कर लें। क्लास से लेकर कैंटीन और कॉलेज के स्पेशल अड्डे या प्वाइंट्स भी अच्छी तरह से घूम लें। ऐसे जगहों पर आप कई नए दोस्त बना सकते हैं। साथ भी दोस्तों के साथ मौज मस्ती भी कर सकते हैं।

दोस्ती का हाथ बढ़ाएं आगे

आप ही की तरह कॉलेज में कई नए स्टूडेंट्स आएंगे। ऐसे में लोगो से बात करने और घुलने मिलने में न हिचकिचाएं। क्लास के पहले दिन से ही सभी से बात करने की कोशिश करें। मुस्कुराहट के साथ सामने वाले को अपना परिचय दें। निश्चित तौर पर दोस्ती की बात आगे बढ़ जाएगी।

लोगों की करें इज्जत

कॉलेज में देशभर के कोने कोने से स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं। लोगो का खान पान, पहनावा, बोली भाषा और समझ भी एक जैसी नहीं होती। ऐसे में कॉलेज में बिलकुल भी ऐसी बात न करें जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। ऐसी बातों से बचने की कोशिश करें जो किसी धर्म, वर्ग या राज्य के खिलाफ हो।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article