एजुकेशन

What is Hamas: क्या है 'हमास'? जिसने इजराइल में मचाई तबाही, जानें चरमपंथी संगठन का इतिहास

What is Hamas, Israel Palestine Conflict: फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास ने इजराइल में रॉकेट लॉन्चरों से हमला कर दिया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बदले में फिलिस्तीनी चरमपंथी हमास समूह के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। जानिए क्या है चरमपंथी संगठन हमास का इतिहास।

Image

What is Hamas

Photo : iStock

What is Hamas: हमास ने शनिवार को इजराइल में 20 मिनट के अंदर 5000 से ज्यादा रॉकेट से हमला किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के बाद फिलिस्तीनी चरमपंथी हमास समूह के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। हमले में अब तक दोनों तरफ से 500 से ज्यादा लोगों के मौत की बात सामने आ रही है। वहीं, 1500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर हमास क्या है और इसका मकसद क्या है?

What is Hamas Explained in Hindi

  • हमास को अरबी भाषा में हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया या इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन के नाम से जाना जाता है।
  • हमास फिलिस्तीन चरम पंथी संगठन और एक राजनीतिक पार्टी है, जिसकी स्थापना 1987 में पहले फिलिस्तीनी इंतिफादा के दौरान हुई थी। इंतिफादा का मतलब बगावत करना या विद्रोह करना होता है।
  • हमास का गठन मिस्र और फिलिस्तीन के मुसलमानों ने मिलकर किया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में इजराइली प्रशासन के स्थान पर इस्लामिक शासन की स्थापना करना था।
  • दोनों देशों के बीच युद्ध की मुख्य वजह गाजा पट्टी है। दरअसल, प्रथम विश्व युद्ध के बाद ब्रितानी शासकों ने यहूदियों के लिए फिलस्तीन में अलग जमीन बनाने की बात की। मगर अरब समुदाय के लोग भी इस पर अपना दावा करते थे।
  • इस विवाद को हल करने के लिए 1947 में संयुक्त राष्ट्र ने फिलस्तीन को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया। एक हिस्सा यहूदियों को दिया गया तो दूसरा अरब समुदाय के लोगों को मिला।
  • यहूदियों ने 14 मई 1948 को अपने हिस्से को एक अलग देश घोषित कर दिया, जिसे इजराइल कहा गया। हालांकि, अरबी समुदाय ने इसके खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।
  • इस युद्ध के बाद फिलस्तीन तीन हिस्सों में बंट गया - इजराइल, वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी।
  • अब यह गाजा पट्टी दोनों देशों के बीच संघर्ष का कारण बनी हुई है, जिसकी मुख्य वजह यहां का येरूशलम शहर है, जहां अल-अक्सा मस्जिद है।
  • अरबी और यहूदी दोनों समुदाय के लोग इसे अपना पवित्र स्थान मानते हैं और अपना कब्जा चाहते हैं।
हमास को इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, कनाडा, मिस्र और जापान द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article