एजुकेशन

क्या होता है Air Qualitiy Index, जानें कैसे मापते हैं हवा की क्वालिटी

Delhi NCR Pollution News, Air Quality Index News Delhi, New Delhi: एक्यूआई को एयर क्वालिटी इंडेक्स कहा जाता है। हवा की गुणवत्ता मापने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यहां आप जान सकते हैं कि, आखिर एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या होता है? हवा की गुणवत्ता को कैसे मापा जाता है?

Image

Air Quality Index Delhi, New Delhi News: क्या होता है एक्यूआई, जानें कैसे मापते हैं हवा की गुणवत्ता

Delhi NCR Pollution News, Air Quality Index Delhi, New Delhi News: मौसम में बदलाव के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता तेजी से खराब होती जा (Delhi NCR Pollution News) रही है। इन दिनों दिल्ली को जहरीली हवाओं का गैस चैंबर कहा जाए तो गलत (Delhi NCR Pollution News) नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां के एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल (Delhi NCR Pollution level) रहा है। गुरुवार की शाम तक यह का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अभी खराब हवा राहत मिलने के संभावना बेहद कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रित बोर्ड के मुताबिक, आज यानी 2 नवंबर 2023 को दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई 481 देखने को मिला है। ऐसे में लोगों के मन में खासकर छात्रों के मन में सवाल रहता है कि, आखिर एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या होता है? हवा की गुणवत्ता को कैसे मापा जाता है? यहां आप अपने सभी सवालों के बारे में जान सकते हैं।

What Is AQI: क्या होता है एक्यूआई

एक्यूआई को एयर क्वालिटी इंडेक्स कहा जाता है। हवा की गुणवत्ता को मापने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। बता दें इसी के आधार पर पता लगाया जाता है कि, हवा कितनी साफ है और सांस लेने के योग्य है या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स को कुल 8 प्रदूषक तत्वों में विभाजित किया जाता है, जिसमें पार्टिकुलेट मैटर (PM10), पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) सल्फर डाइॉक्साइड (SO2), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), कार्बन मोनोऑक्साइज, ओजोन (O3), अमोनिया (NH3 और लैड की मात्रा निश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित मापदण्ड से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Air Quality Index

Air Quality Index

How To Check AQI Level: एक्यूआई का स्तर

एयर क्वालिटी इंडेक्स को स्तर और रीडिंग के हिसाब से कई कैटेगिरी में विभाजित किया जाता है। 0-50 का मतलब होता है कि हवा शुद्ध है। 51-100 का अर्थ होता है कि वायु की शुद्धता संतोषजनक है। 101 से 200 का मतलब होता है कि एक्यूआई की स्तर मीडियम है। वहीं 201-300 के बीच स्थिति खराब मानी जाती है। जबकि एक्यूआई 301 से 400 के बीच बेहद खराब मानी जाती है। यदि एक्यूआई 410 से 500 पहुंच जाता है तो स्थिति बेहद गंभीर मानी जाती है।
Air Quality Index

Air Quality Index

How to Check Air Quality: कैसे मापा जाता है हवा की क्वालिटी

हवा की गुणवत्ता पता लगाने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए सरकार एक्यूआई मापने वाले मीटर का इस्तेमाल करती है। एक्यूआई एक थर्मामीटर की तरह काम करता है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article