West Bengal Board 10th Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं माध्यमिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो West Bengal Board की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं में कुल 9.10 लाख छात्रों में से 7,65,252 छात्र पास हुए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 86.31% रहा है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित हुई थी। इसमें लगभग 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
WB 10th Madhyamik Result 2024 ऐसे चेक करें
स्टेप 1: पश्चिम बंगाल 10th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 3: अब Result of WB Board Madhyamik Exam 2024 के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 5: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6: WB 10th Marksheet 2024 चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
WB 10th Toppers List 2024: टॉपर्स लिस्ट जारी
पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करने के अलावा और भी डिटेल्स दी गई है। पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBBSE) 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट अब 8 मई 2024 को जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर नजर बनाए रखें।
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो अपना साल बर्बाद होने से बचा सकता है। इसके लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलता है। कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू कर दिए जाएंगे। छात्रों को तय तारीख में आवेदन फीस जमा करके आवेदन करना होगा।
