एजुकेशन

Weekly Education News 2022: जेईई एडवांस्ड की तारीख घोषित, जानें बोर्ड एग्जाम पर क्या रहा इस हफ्ते का अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 24, 2022, 06:07 PM IST

Weekly Education News: विभिन्न राज्य बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर रहे हैं। गुजरात बोर्ड ने हाल ही में 12वीं परीक्ष की तारीख में बदलाव किया है। यहां हम आपको इस हफ्ते के एजुकेशन के लेटेस्ट अपडेट्स बताने जा रहे हैं।

Image

सरकारी एग्जाम 2022

Photo : iStock

Weekly Education News: बोर्ड एग्जाम 2023 को लेकर रोज ही नए अपडेट्स आते रहते हैं। बिहार बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है। वहीं, यूपी और राजस्ठान बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीख अभी तक नहीं घोषित की गई है। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए बोर्ड एग्जाम के साथ ही एजुकेशन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स लेकर आए हैं।

Gujarat Board Exam 2023: परीक्षा की तारीख में बदलाव

गुजरात बोर्ड ने जेईई मेन परीक्षा की वजह से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम एग्जाम की तारीख में बदलाव कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अब 6 फरवरी से 8 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक किया जाना था।

RPSC Senior Teacher Exam 2022: स्थगित हुई परीक्षा

राजस्थान सीनियर टीचर के लिए 24 दिसंबर यानी आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित ग्रुप सी की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

CBSE CTET Exam 2022: सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में केंद्रीय शिक्षक पात्रता के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी किया है। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा की तारीख का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा का एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा।

JEE Advanced Date 2023: कब होगी परीक्षा

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड एग्जाम के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:50 बजे तक होगी। इसके लिए रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article