एजुकेशन

WBJEE Result 2023 Declared, wbjeeb.nic.in: जारी हुआ पश्चिम बंगाल जेईई का रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 03:44 PM IST

WBJEE Result 2023 Declared, wbjeeb.nic.in, wbjee.in: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज यानी 26 मई को बंगाल जेईई का रिजल्ट कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। रिजल्ट का लिंक शाम 4 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

WBJEE Result 2023 Declared: यहां चेक करें पश्चिम बंगाल 2023 का रिजल्ट

WBJEE Result 2023 Declared, wbjeeb.nic.in, wbjee.in: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज यानी 26 मई को बंगाल जेईई का रिजल्ट कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in, wbjee.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने एक ट्वीट के जरिए जारी किया है। शाम 4 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना पंजीकरण संख्या दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

WBJEE Result 2023 Websites: इन आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी

www.wbjeeb.in

www.wbjeeb.nic.in

WBJEE Results: कैसे चेक करें अपना परिणाम

WBJEE 2023 रिजल्ट के लिंक को 4 बजे एक्टिव किया जाएगा।

इसको चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjee.nic.in पर जा सकते हैं।

वेबसाइट को सर्च करने के बाद होम पेज पर दिए रिजल्ट के लिंक को क्लिक करें।

लॉग इन विवरण को दर्ज करते हुए सब्मिट के ऑप्शन पर जाएं।

इसके बाद डाउनलोड पेज को क्लिक करके भविष्य के लिए हार्डकॉपी को भी अपने पास रख सकते हैं।

इस साल कुल मिलाकर 98 हजार छात्र WBJEE 2023 परीक्षा का हिस्सा बने थे और इसके लिए रिजल्ट का लिंक 4 बजे एक्टिव किया जा रहा है। रैंक कार्ड को भी आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य वेबसाइट wbjeeb.in पर भी रैंक कार्ड को जाकर चेक किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र लंबे समय से रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे थे और इस संबंध में अपडेट्स भी आधिकारिक वेबसाइट्स की मदद से जारी किए जा रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article