एजुकेशन

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023: बंगाल बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड कल, 23 फरवरी से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 13, 2023, 04:17 PM IST

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आ चुका है। ऐसे में कई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसी तरह बंगाल बोर्ड भी कल 10वीं एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Image

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023

Photo : iStock

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023, WBBSE Class 10th Admit Card 2023: बंगाल बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) कल माध्यमिक यानी 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

WBBSE 10th Exam Date 2023 Date: कब से होगी परीक्षा

बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया जाएगा। बोर्ड द्वारा 13 फरवरी 2023 को कैंप लगाकर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स अपना प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल से 15 फरवरी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023: कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच जरूर कर लें। विवरण में किसी भी प्रकार की गलती होने पर स्टूडेंट्स 20 फरवरी तक अपने बोर्ड रीजनल ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।

WB Class 10th Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। बंगाल बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए wbbse.wb.gov.in पर चेक करते रहें।

WB Class 10th Exam 2023: बीते सत्र की परीक्षा

बीते सत्र में पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 11.18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। जिसमें, 6,21,931 छात्राएं और 4,96,890 छात्र थे। बोर्ड एग्जाम से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article