एजुकेशन

WBBSE मध्यमिक एडमिट कार्ड wbbse.wb.gov.in पर, जानें कैसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 13, 2023, 10:17 AM IST

WBBSE Madhyamik 2023 Admit Card: WBBSE मध्यमिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें, पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर wbbse.wb.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करने वाला है, छात्र अनुमानित समय नोट कर लें, और क्रेडिंशियल की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

Image

WBBSE मध्यमिक 2023 एडमिट कार्ड

The West Bengal Board of Secondary Education मध्यमिक एडमिट कार्ड 2023 आज, 13 फरवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी करने वाला है, एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र यहां से अनुमानित समय नोट कर लें और क्रेडिंशियल की मदद से WBBSE Madhyamik Admit Card 2023 डाउनलोड करें।

जारी नोटिस के अनुसार, संबंधित स्कूलों के प्रमुख 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड क्षेत्रीय कार्यालयों से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों को 15 फरवरी, 2023 से प्रवेश पत्र तभी प्राप्त होगा, जब स्कूल हॉल टिकट (WB Madhyamik 2023) पर मुहर और हस्ताक्षर कर देंगे।

एडमिट कार्ड रेगुलर रूप से आने वाले छात्र और प्राइवेट छात्र दोनों के लिए जारी किया जाएगा। छात्र ध्यान दें कि एक बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, आपको विवरणों को सावधानीपूर्वक जांचना होगा। बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि यदि माध्यमिक एडमिट कार्ड (WBBSE Class 10 Admit Card) में कोई त्रुटि या कोई विसंगति है, तो इस मुद्दे को 20 फरवरी, 2023 तक लिखित रूप में बोर्ड की संबंधित क्षेत्रीय परिषद के संज्ञान में लाया जाना चाहिए।

देखें कब कौन सी है परीक्षा

शारीरिक शिक्षा एवं समाज सेवा परीक्षा 6, 9, 10, 11 एवं 13 मार्च 2023 को तथा कार्य शिक्षा (Work Education) 28 मार्च, 29, 30, 31 एवं 1 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी जबकि इतिहास की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 के बजाय 1 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।

WBBSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 4 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा दोपहर 11.45 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एक बार वेस्ट बंगाल बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद छात्र wbbse.wb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को तुरंत से एक्टिव कर दिया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article