एजुकेशन

WBBSE 10th Result 2024 Topper: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं में चंद्रचूड़ सेन ने लहराया परचम, 99% नंबरों के साथ किया टॉप

WBBSE 10th Result 2024 Topper: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।

Image

WBBSE 10th Result 2024 Topper List

WBBSE 10th Result 2024 Topper: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (WB Class 10th Result 2024) आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट की घोषणा सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (WBBSE 10th Topper List 2024) भी जारी की गई है। स्टूडेंट्स यहां 10वीं टॉपर्स की लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।

WBBSE Class 10th Result 2024 Topper: चंद्रचूड़ सेन ने 10वीं में मारी बाजी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन (West Bengal Board 10th Topper) ने पहला स्थान हासिल किया है। चंद्रचूड़ सेन रामभोला स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल माध्यमिk परीक्षा में कुल 693 यानी 99% अंक हासिल किए हैं। वहीं, पुरुलिया जिला स्कूल की सम्यप्रिया गुरु ने 10वीं में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 98.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि, तीसरे स्थान पर दक्षिण दिनाजपुर के उदयन प्रसाद, बीरभूम की सुष्मिता बंशुरी, दक्षिण 24 परगना के नौरीत रंजन पाल हैं।

How to download WBBSE 10th Result 2024

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

WBBSE Class 10th Result 2024: इतने स्टूडेंट्स हुए पास

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 9,12.598 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 7,65,252 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 34 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article