एजुकेशन

UTET 2026: बढ़ गई आवेदन की अंतिम तिथि, दो स्तर में होगी परीक्षा, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

UTET 2026 Last Date Extended: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

UTET 2026

UTET 2026 Last Date Extended: उत्तराखंड में शिक्षा जगत से जुड़ी अहम खबर आई है। अगर आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है। आवेदन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर किया जा सकता है।

फीस जमा करने की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। फीस जमा होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

UTET दो स्तर (Level) में आयोजित किया जाता है।

पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक)

उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए-

  • 12वीं के बाद दो वर्षीय D.El.Ed (डीएलएड) / BTC
  • B.El.Ed (बीएलएड)

पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक)

उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए-

  • स्नातक (Graduation) पूरा हो
  • साथ में B.Ed, B.El.Ed, B.A.Ed या B.Sc.Ed की डिग्री होनी चाहिए।

एक बार डिटेल नोटिफिकेशन भी जरूर देखें।

आवेदन शुल्क

सामान्य (General) और OBC

  • एक पेपर के लिए: 600 रुपये
  • दोनों पेपर के लिए: 1,000 रुपये

SC, ST और दिव्यांग (PwD)

  • एक पेपर के लिए: 300 रुपये
  • दोनों पेपर के लिए: 500 रुपये

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले UTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।

कब होगी परीक्षा? UTET 2026 Exam Date

UTET 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

  • पेपर-1: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
  • पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक
परीक्षा उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

ध्यान रहे, इस बार उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और सभी जानकारी ध्यान से भरें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट और फीस की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें। साथ ही, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से UTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article